फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय की शादी में खर्च हुए थे 6 करोड़ रुपए, अमिताभ बच्चन ने बहू को पहनाई थी 75 लाख की साड़ी

Thu, 01 Nov 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
aishwarya rai - फोटो : twitter
अपनी ब्यूटी और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम पाने वाली ऐश्वर्या राय का आज जन्मदिन है । ऐश्वर्या राय के 45वें बर्थडे पर उनकी जिंदगी के उन पलों को याद करते हैं जब वो बहू बनकर अमिताभ बच्चन के घर आई थीं। ये अभिषेक और ऐश्वर्या की जिंदगी के लिए सबसे बड़ा दिन था । अमिताभ बच्चन की बहू बनना ऐश्वर्या के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था । 
विज्ञापन

2 of 12
aishwarya rai - फोटो : twitter
फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था । इसके बाद 20 अप्रैल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे । उस समय ऐश्वर्या 33 और अभिषेक 31 के थे। अब उनकी 6 साल की एक बेटी आराध्या भी है। आइए आपको दिखाते हैं उनकी मेहंदी, हल्दी और शादी तक का वेडिंग एल्बम ।
विज्ञापन

3 of 12
aishwarya rai - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो अमिताभ ने अपने बेटे की शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी । शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था । ऐश और अभिषेक की इस शाही शादी में 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे । 

4 of 12
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या की मेंहदी की तस्वीर। शादी में बड़े स्तर पर सभी रस्में पूरी की गई थीं ।
विज्ञापन

5 of 12
अभिषेक बच्चन
हाथों में मेहंदी और शेहरा लगाए हुए अभिषेक बच्चन। फैंस को बता दें कि 'बंटी और बबली' के 'कजरा रे' गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। 
 
विज्ञापन

6 of 12
अभिषेक बच्चन
घोड़े पर सवार अभिषेक बच्चन। अभिषेक ने ऐश को न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था । अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। 
 
विज्ञापन

7 of 12
ऐश्वर्या राय
बारात के लिए जाते बिग बी। ऐश को बहू के रूप में पाकर अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा खुश थे । 

8 of 12
ऐश्वर्या राय
दुल्हन बनीं ऐश्वर्या राय। ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। अपनी शादी पर ऐश्वर्या बेहद खुश और खूबसूरत दिख रही थीं । 

9 of 12
ऐश्वर्या राय
शादी के मंडप में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपए का था । किसी एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी शादी पर इतनी महंगी साड़ी पहनी थी। 
 

10 of 12
ऐश्वर्या राय
वैवाहिक रस्में पूरी करते अभिषेक और ऐश। ऐश्वर्या की साड़ी को नीता लूला ने डिजाइन किया था । साड़ी के बार्डर गोल्ड से मढ़ा था और उस पर Swarovski क्रिस्टल जड़े थे । 

11 of 12
ऐश्वर्या राय
फेरे लेते अभि और ऐश। शादी में मीडिया की एंट्री बैन थी । शादी की रस्में पूरी होने के बाद ये सारी तस्वीरें आई थीं । 
विज्ञापन

12 of 12
ऐश्वर्या राय
अपने रिसेप्शन में अभि और ऐश किसी राजकुमार-राजकुमारी से कम नहीं लग रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें