फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बऊआ से बबीता तक, पढ़ें 'जीरो' के 5 ऐसे सीन, जो केवल शाहरुख खान ही कर सकते हैं

Sun, 23 Dec 2018 06:39 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
zero - फोटो : social media
रियालिटी शोज और बॉयोपिक के दौर में बॉक्स आफिस पर 2.0 जिस तरह से कलेक्शन कर रही है, उसके चलते 'जीरो' भी मसाला फिल्मों की श्रेणी में मोटी कमाई कर सकती है। 'जीरो' ऐसी फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान ने बौने के किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत की है, जो फिल्म में दिखाई भी देती है। पैरालाइज की बीमारी से जूझती साइंसटिस्ट के किरदार ने अनुष्का ने भी बेहतर किरदार निभाया है। कैटरीना की भूमिका भी छोटी मगर दमदार रही।
फिल्म की कहानी पर गौर किया तो दो दिन में आम आदमी का बड़ी साइंसटिस्ट के बिस्तर पर पहुंचना हो, दो दिन में शादी की बात हो, पहली मुलाकात में सुपरस्टार बबीता कुमारी का बउआ को किस करना या अचानक से स्टोरी को मंगलयान पर शिफ्ट कर देना। बहुत से ऐसे सीन है, जो रियल जिंदगी में बेहद असंभव से प्रतीत होते हैं, लेकिन नायक शाहरुख खान हों तो सब कुछ संभव है। आगे की स्लाइड में देखिए 5 ऐसे सीन जो सिर्फ शाहरुख खान ही कर सकते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
zero - फोटो : social media
एक रात में खर्च किए 6 लाख रुपये
अभिनेता शाहरुख खान फिल्म में एक मध्यमवर्गीय परिवार में बौने का किरदार निभाते हैं। एक नकली से दिखने वाले मेरठ में शुरू हुई 38 साल के बउआ सिंह (शाहरुख खान) आफिया (अनुष्का शर्मा) को रिझाने के लिए 6 लाख रुपये सिर्फ एक फाइव स्टार होटल में गाना गाने के इंतजाम पर खर्च कर देते हैं। एक रात में इतने इंतजाम केवल शाहरुख खान ही कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
zero - फोटो : social media
एक दिन में ही अमेरिका का वीजा 
कहने को बऊआ सिंह फिल्म में 4 बार केवल अंडरवियर और बनियान में भागते दिखाई दिए और वैसे उनके खर्चे मोटे-मोटे दिखाए गए है। आम आदमी जहां अमेरिका जाने के लिए महीनों वीजा की लाइन में लगता है।
वहीं, बऊआ सिंह एक दिन में ही पासपोर्ट मंगवाकर अमेरिका की फ्लाइट पकड़ लेते हैं। दोस्त को भी पासपोर्ट समेत बुलाते हैं और साथ में ले जाते हैं, जैसे अमेरिका के लिए दोनों ने ट्रेन पकड़ ली हो। जेब में नोटों के बंडल, महंगा कोट अचानक से बऊआ सिंह के पास कहां से आ गए? ये सीन भी शाहरुख खान के लिए ही संभव है।

4 of 6
zero - फोटो : social media
दो दिन के प्यार में शादी तक बात
बऊआ सिंह और आफिया की लवस्टोरी तो दो दिन में बन गई। पहले दिन आफिया ने बऊआ को दुत्कारा, दूसरे दिन गाने पर नाची, तीसरी सुबह होली पर शाहरुख का डांस और फिर शादी की बात। सभी विपरीत परिस्थितियों में इतनी तेजी से पनपी ये स्टोरी भले ही रियल न लगे, लेकिन जब शाहरुख खान मोहब्बत करने पर आ जाएं तो कुछ भी मुमकिन हो सकता है। इसके बाद अनुष्का तो शाहरुख के घर भी पहुंच जाती है। दो दिन में शादी तय और बाद में शाहरुख खान का एक नया अवतार। सबकुछ मस्त है।

 
विज्ञापन

5 of 6
zero - फोटो : social media
पहली मुलाकात में कटरीना को किस और सीधा फाइनल में एंट्री
शादी की तैयारियों के बीच शाहरुख अपने दोस्त के साथ बबीता कुमारी का डांस देखकर लौटता है तो सड़क किनारे कार रोककर बबीता कुमारी उसे किस देती हैं। इतनी बड़ी सुपरस्टार मेरठ में बिना सिक्योरिटी वाली जीपों के जा रही थीं। बाइक पर आए मनचलों को बऊआ जी सबक सिखाते हैं। इसके बाद आफिया की शादी के दिन बऊआ जी घर से भाग जाते हैं और सीधा फाइनल में एंट्री मारते हैं। ऐसा कौन सा कंपीटिशन है, जिसमें सीधा फाइनल हो और साथ में ही कोई कंटेस्टेंट न हो। ये सिर्फ शाहरुख ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zero - फोटो : social media
डायरेक्ट मंगलयान में एंट्री, तारों को तोड़ना
फिल्म का सबसे शानदार सीन वो लगा, जब मेरठ के मध्यमवर्गीय परिवार के बऊआ जी दोस्त के साथ अमेरिका की फलाइट पकड़ लेते हैं। अमेरिका में स्पेस की ट्रेनिंग के लिए सिलेक्शन चल रहे हैं, जिसमें बड़े-बड़े लोगों को छोड़ बऊआ जी सिलेक्ट हो जाते हैं, वो भी तब जब हवाएं उनके खिलाफ थीं। इतना ही नहीं, वो मंगलयान पर भी सवार होकर निकल लेते हैं। इतनी अतिश्योक्ति पहली बार किसी फिल्म में देखने को मिली। कुलमिलाकर ऐसे सीन शाहरुख के लिए संभव है, बौने बऊआ के लिए नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें