zero
- फोटो : instagram
इंडिया टुडे के मुताबिक, रविवार को भी जीरो का बिजनेस ठंडा रहा और ये कुल 17 करोड़ ही जुटा पाई। इस तरह फिल्म ने 3 दिन में 55.36 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर जीरो की धीमी रफ्तार के बाद ऐसा लग रहा है शाहरुख की इस फिल्म का हाल भी जब हैरी मेट सेजल जैसा होगा। साल का आखिरी समय बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा। इससे पहले नवंबर में आमिर खान की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का भी बुरा हश्र हुआ हालांकि जीरो की अपेक्षा ये बेहतर रही। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने तीन दिन में 102 करोड़ जुटा लिए थे।