शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया है, जो हर परिस्थिति में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। 'डर' 24 दिसंबर, 1993 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आपको न मालूम हो।