फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है KGF, कन्नड़ सुपरस्टार के आगे टिक नहीं पाए शाहरुख

Fri, 28 Dec 2018 11:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero and kgf - फोटो : instagram
ऐसा लग रहा है साल 2018 खान एक्टर्स के लिए अच्छा नहीं रहा। पहले सलमान खान की रेस 3, फिर आमिर खान की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान और अब शाहरुख खान की जीरो, तीनों ही फिल्मों ने दर्शकों को निराश किया। यही नहीं दर्शकों के अलावा फिल्म को क्रिटिक्स की आलोचना भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
zero - फोटो : instagram
21 दिसंबर को रिलीज हुई जीरो की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं। इस शुक्रवार रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिम्बा रिलीज हो गई है। जीरो ने पहले दिन ठीक-ठाक बिजनेस किया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि वीकेंड में इसका कलेक्शन बढ़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही नहीं फिल्म को क्रिसमस की छुट्टियों का भी फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन

3 of 5
zero - फोटो : you tube
करीब 200 करोड़ के बजट में बनी जीरो फिलहाल 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए मशक्कत कर रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, शुक्रवार को 20.14 करोड़, शनिवार को 18.22 करोड़, रविवार को 20.17 करोड़, सोमवार को 9.75 करोड़, मंगलवार को 12.75 करोड़ जुटाए। जबकि बुधवार को 6 करोड़ (औसत) और गुरुवार को केवल 4 करोड़ (औसत) का बिजनेस किया। इस तरह एक हफ्ते में जीरो का कुल कलेक्शन 91.32 करोड़ रहा।

4 of 5
KGF - फोटो : social media
एक तरफ शाहरुख खान की फिल्म जद्दोजहद में जुटी हुई है तो वहीं कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF हिन्दी वर्जन में उम्मीद से कहीं अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि दर्शकों के शानदार रिसपॉन्स के बाद KGF के स्क्रीन्स बढ़ा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KGF - फोटो : social media
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक KGF के हिन्दी वर्जन ने बुधवार तक 19.05 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6 दिन बाद 112 करोड़ से ज्यादा था। ऐसे में माना जा रहा है एक हफ्ते में फिल्म 120 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर सकती है। अब फिल्म के मेकर्स की निगाहें 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर टिकी हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें