फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर देख बौखलाई कांग्रेस, मेकर्स से कर डाली ये बड़ी मांग

Fri, 28 Dec 2018 10:27 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
the accidental prime minister - फोटो : file photo
बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर रिलीज के बाद एक बार फिर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में हैं। वहीं फिल्म में अक्षय खन्ना उनके मीडिया सलाहकार संजय बारू की भूमिका में हैं। यह फिल्म संजय बारू की किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर ही आधारित है। 
विज्ञापन

2 of 5
The Accidental Prime Minister - फोटो : file photo
गुरुवार को फिल्म की स्टार कास्ट और मेकर्स ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज किया। रिलीज होते ही फिल्म को लेकर विरोध देखने को मिला है। मनमोहन सिंह की राजनीतिक पार्टी यानी कांग्रेस ने फिल्म को लेकर अपना विरोध दर्ज किया है। खबरों की मानें तो 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर को देखने के बाद यूथ कांग्रेस महाराष्ट्र ने फिल्म को लेकर विरोध जताया है। 
विज्ञापन

3 of 5
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर - फोटो : file photo
इस सिलसिले में विरोध जताते हुए यूथ कांग्रेस महाराष्ट्र ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के मेकर्स को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने के मेकर्स से मांग की है कि फिल्म को रिलीज से पहले उन्हें दिखाया जाए और तथ्यों को गलत तरीके से दिखाई गईं चीजों को हटाया जाए। बता दें कि यूथ कांग्रेस महाराष्ट्र का आरोप है कि मेकर्स ने फिल्म में तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है। 

 

4 of 5
Anupam Kher - फोटो : file photo
पता हो कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यकाल काफी विवादित और भ्रष्टाचारों से भरा रहा है। साथ ही मनमोहन सिंह को एक घटनाक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर भेजा गया। उन्हें बहुत बार विपक्षी पार्टियों ने रिमोट कंट्रोल वाला प्रधानमंंत्री भी बताया था। मनमोहन सिंह का कार्यकाल साल 2004 से लेकर 2014 तक रहा था। उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री यूपीए 1 और 2 का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anupam Kher - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का निर्देशन विजय गुट्टे ने किया है, जबकि निर्माता और वितरक जयंती लाल गडा हैं। यह फिल्म 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का भारतीय राजनीति पर भी असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें