शोले के ठाकुर साहब यानी संजीव कुमार की आज हैं पुण्यतिथि
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार संजीव कुमार की आज पुण्यतिथि है। संजीव कुमार को सिनेप्रेमी शोले के ठाकुर साहब के नाम से भी जानते हैं। मूल रूप से गुजरात के रहने वाले संजीव कुमार ने हिंदी फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों के बीच एक अगल पहचान कायम की। उन्होंने 'नया दिन नयी रात' फिल्म में नौ अलग-अलग किरदार कर उस समय बड़े परदे पर हर किसी को हैरान कर दिया थी। लेकिन इस शानदार कलाकार ने 6 नवम्बर 1985 को दुनिया से अलविदा कर दिया।
अक्षय कुमार ने 'मंगल मिशन' की अपनी टीम का किया खुलासा
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों सामाजिक और देशभक्ती से प्रेरित फिल्मों में नजर आने लगे हैं। एक बार फिर से वह ऐसा ही कुछ करते दिख रहे हैं। बीते दिनों खबरें थी की वह विद्या बालन के साथ फिल्म 'मंगल मिशन' में नजर आने वाले हैं। अब अक्षय ने आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मंगल मिशन' की स्टार कास्ट के साथ अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'मंगल मिशन' की कहानी 2013 मंगल मिशन पर आधारित है।
विज्ञापन
3 of 5
kedarnath
- फोटो : file photo
'केदारानाथ' का पहला गाना नमो- नमो रिलीज
बॉलीवुड कलकारा सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही लांच कर दिया जाएगा। इस बीच ट्रेलर के पहले 'केदारनाथ' का पहला गाना रिलीज हो गया है। सारा अली खान की डेब्यू फिल्म के गाने का नाम नमो- नमो है। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' विवादों में फंसी
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' विवादों में फंस गई है। दिल्ली के सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने शाहरुख की फिल्म 'जीरो' के एक पोस्टर पर एतराज जताते हुए नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज करवाई है। प्रबंधन समिति का आरोप है कि 'जीरो' के एक पोस्टर में शाहरुख कच्छे-बनियान वाली ड्रेस के साथ गले में किरपान पहने दिख रहे हैं। इससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। आपको बता दें 2 नवंबर को फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हुआ था।
बिग बॉस 12 : श्रीसंथ ने 4 कंटेस्टेंट्स को किया नॉमिनेट, घर वाले हैरान
बिग बॉस 12 के घर में इस हफ्ते का नॉमिनेशन काफी अलग अंदाज में देखने को मिला। इस हफ्ते 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इनमें रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, सुरभि राणा और सोमी खान शामिल हैं। घर में कैप्टन बने श्रीसंथ से बिग बॉस ने 7 सदस्यों का नाम नॉमिनेशन के लिए बताने को कहा। जिसमें उन्होंने दीपक ठाकुर सहित रोमिल, सुरभि, सबा, करणवीर, रोहित और जसलीन का नाम लिया। फिर एक टास्क के तहत रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, सुरभि राणा और सोमी खान इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।