फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर चला जादू तो कमाई होगी 1000 करोड़ के पार

Sat, 10 Nov 2018 03:43 PM IST
रवि बुले
विज्ञापन
1 of 6
zero and 2.0 - फोटो : self
साल के आखिरी कुछ दिन सिनेमा वालों के लिए सबसे रोमांचक होते हैं। हर सितारा इन दिनों में चमकना चाहता है। इस बार भी दिवाली की शुरुआत से लेकर 2019 के आगमन तक कुछ रंगीनियां बॉक्स ऑफिस पर बिखरने को तैयार हैं। 2018 ने अभी तक हर महीने इंडस्ट्री को मालामाल किया है। ऐसे में इस बार नवंबर-दिसंबर की उमंग और उत्साह कुछ ज्यादा है...
विज्ञापन

2 of 6
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
दिवाली के साथ बॉक्स ऑफिस पर उस दौर की शुरुआत हो चुकी है, जिसका बॉलीवुड हर साल बेसब्री से इंतजार करता है। दिवाली की छुट्टियां, क्रिसमस की खुशियां और नए साल का जश्न। इन दो महीनों में बॉलीवुड सबसे ज्यादा कमाई करता है और इस साल सब कुछ इंडस्ट्री की योजना के मुताबिक चला तो टिकट खिड़की से 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होनी चाहिए। साल 2018 अभी तक बॉलीवुड के लिए बढ़िया रहा है और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का पहले दिन का कलेक्शन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। नवंबर-दिसंबर के आने वाले दिनों में ऐसी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती हैं, क्योंकि इस साल के टिकट खिड़की रिकॉर्ड बताते हैं कि दर्शक फिल्म देखने के मूड में हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
the accidental prime minister - फोटो : file photo
इन महीनों में करीब आधा दर्जन मसाला और कंटेंट फिल्मों से चमत्कार की उम्मीद की जा रही है। कंटेंट फिल्मों में निर्देशक विनोद कापड़ी की पीहू, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित निर्देशक वासन बाला की मर्द को दर्द नहीं होता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के यूपीए कार्यकाल पर आधारित द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर शामिल हैं। लंबे समय से रुकी पड़ी सनी देओल स्टारर मोहल्ला अस्सी भी रिलीज को तैयार है। जिन फिल्मों पर आने वाले दिनों में सबसे ज्यादा नजरें हैं, उनमें सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 देश की सबसे महंगी फिल्म है। यह इस महीने आखिरी शुक्रवार को रिलीज होगी। 

4 of 6
2.0 - फोटो : Instagram
फिल्म के ट्रेलर ने बहुत प्रभावित नहीं किया है और निर्माता-निर्देशकों के लिए यह चिंता का विषय है। फिल्म मोबाइल फोन के विकिरण के कारण प्रकृति के सामने पैदा हो रहे संकट की बात कर रही है। मौजूदा दौर के भारत कुमार बन चुके अक्षय को दर्शक इस फिल्म में क्या विलेन के रूप में पसंद करेंगे, यह एक बड़ा सवाल है। तीन भाषाओं में बनी 2.0 को हिंदी में धर्मा प्रोडक्शंस रिलीज कर रहा है। उसे ध्यान रखना होगा कि रजनीकांत के लिए नॉर्थ में बहुत क्रेज नहीं है। अतः फिल्म के प्रचार-प्रसार में उन्हें यहां ज्यादा मेहनत करनी होगी। यह भी जरूरी है कि अक्षय इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खास तौर पर समय निकालें। रिलीज में ज्यादा वक्त नहीं बचा है और 2.0 का प्रचार कहीं नजर नहीं आ रहा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस को सबसे ज्यादा खुशी या सबसे ज्यादा गम देने का माद्दा रखती है।
विज्ञापन

5 of 6
kedarnath - फोटो : Instagram
निर्देशक अभिषेक कपूर की सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर केदारनाथ (130 करोड़) और निर्देशक आनंद एल.राय की शाहरुख खान स्टारर जीरो (200 करोड़) धूम-धड़ाके से रिलीज होंगी। दोनों ही महंगी फिल्में हैं और इनसे मोटे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। जीरो के बारे में ट्रेड विशेषज्ञों की राय है कि यह करीब 35 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी, हालांकि इसको दूसरी कई फिल्मों से नुकसान भी हो सकता है, जो कि इसी के आसपास रिलीज होने वाली हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zero - फोटो : Instagram
जीरो तभी दूसरे हफ्ते में अच्छा कर सकेगी, जब उसका कंटेंट अच्छा हुआ और लोगों को पसंद आया। दूसरी बड़ी फिल्मों के आते ही जीरो के थियेटर घट जाएंगे और सबका पूरा ध्यान दूसरी फिल्मों पर होगा। जीरो और दूसरी फिल्मों पर केदारनाथ का भी फर्क पड़ेगा। केदारनाथ को अगर नई पीढ़ी ने पसंद किया तो जाहिर है, दूसरी फिल्मों के कलेक्शन पर इसका सीधा असर पड़ेगा, हालांकि जीरो को देश के सबसे बड़े मार्केट मुंबई के लिए बेहतर माना जा रहा है। ऐसे में शाहरुख और उनकी टीम को उत्तर भारत में अपनी फिल्म को अतिरिक्त प्रमोट करने की जरूरत पड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ का उद्धार भी मुंबई के साथ उत्तर भारत के दर्शक ही कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें