फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' के डायरेक्टर की बर्थडे पार्टी, शाहरुख से लेकर अनुष्का तक इस अंदाज में आए नजर

Thu, 28 Jun 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आनंद एल राय और शाहरुख खान
'रांझणा' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले निर्देशक आनंद एल राय ने मुंबई के जुहू में अपने जन्मदिन की पार्टी रखी। उनकी इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। बर्थडे पार्टी में हिस्सा लेने किंग खान शाहरुख पहुंचे। बता दें कि शाहरुख आनंद एल राय के साथ फिल्म 'जीरो' कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा
इस पार्टी में शिरकत करने के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पहुंची। उन्होंने वेलवेट की ड्रेस पहन रखी थी। बता दें कि 'जीरो' में अनुष्का शर्मा भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना
शाहरुख और अनुष्का के साथ-साथ पार्टी में आयुष्मान खुराना पत्नी के साथ पहुंचे। फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान जल्द ही फिल्म 'बधाई हो' में 'दंगल गर्ल' सान्या मल्होत्रा के साथ दिखेंगे। यह फिल्म इसी साल दशहरे पर यानी 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

4 of 5
स्वरा भास्कर
'वीरे दी वेडिंग' की सफलता एन्जवॉय कर रहीं स्वरा भास्कर भी इस पार्टी में दिखीं। उन्होंने व्हाइट कलर की क्रॉप टॉप के साथ पैंट्स पहन रखी थी। स्वरा आनंद एल राय के साथ 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमि पेडनेकर
'दम लगा के हइशा' फेम भूमि इस पार्टी में पोज देती नजर आईं। भूमि फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'सोन चिरैया' में व्यस्त हैं। जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें