फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉन्टेड-2' के सीक्वेल में नहीं होंगे सलमान, अब इस एक्टर को कास्ट करेंगे बोनी कपूर

Thu, 28 Jun 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
फिल्म निर्माता बोनी कपूर लंबे समय से अपनी 2009 की हिट फिल्म 'वॉन्टेड' का सीक्वल बनाना चाहते हैं लेकिन सलमान खान की हां के इंतजार में वक्त बीतता जा रहा है। अब उन्होंने सलमान का इंतजार न करने का फैसला कर लिया है। पिछले कुछ समय से सीक्वल की चर्चाएं हैं और यह भी कहा गया कि सलमान बोनी को जानबूझकर इंतजार करा रहे हैं। इसकी वजह बोनी के बेटे अर्जुन कपूर हैं, जिनसे सलमान की नाराजगी जगजाहिर है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
tiger shroff
पिछले दिनों फिल्म 'रेस-3' के प्रमोशन के दौरान सलमान ने अपनी आने वाली फिल्मों के नाम गिनाए थे और उनमें 'वॉन्टेड-2' का नाम नहीं लिया। संभवतः यही कारण है कि बोनी ने अब 'वॉन्टेड-2' के लिए सलमान की जगह दूसरे ऐक्टर की खोज शुरू कर दी है और टाइगर श्रॉफ का नाम सामने आ रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
tiger shroff - फोटो : Instagram
'वॉन्टेड' ऐक्शन फिल्म थी और टाइगर श्रॉफ आज सबसे प्रतिभाशाली ऐक्शन स्टार के रूप में उभरे हैं। हाल में खुद सलमान ने उनकी तारीफ की थी। सूत्रों का कहना है कि बोनी ने निर्देशक प्रभुदेवा से मिलकर पिछले दिनों बात की और कहा कि वांटेड के सीक्वल के लिए टाइगर को लिया जा सकता है। इसके बाद टाइगर से बोनी और उनकी टीम ने बातचीत की। 

 

4 of 5
tiger shroff
कहा जा रहा है कि बोनी ब्लॉकबस्टर बनी 'बागी-2' के बाद टाइगर की इमेज को भुनाना चाहते हैं। तय है कि अगर टाइगर 'वॉन्टेड-2' में आते हैं तो इससे फिल्म को फायदा होगा। बोनी के करीबी सूत्र कह रहे हैं कि वांटेड-2 के लिए उनके पास बढ़िया कहानी है और टाइगर ने स्क्रिप्ट सुनने के लिए हां कह दी है। बोनी फिल्म की बागडोर पहले ही प्रभुदेवा को सौंप चुके हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
boney kapoor
उल्लेखनीय है कि 2009 में 'वॉन्टेड' ने ही सलमान को उस वक्त चल रहे उनके खराब दौर से उबारा था और इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने आज तक पीछे मुड़ कर नहीं देखा। सूत्रों के मुताबिक टाइगर ने हां की तो वह 2019 में ही 'वॉन्टेड-2' के लिए समय दे पाएंगे। उधर प्रभुदेवा भी इन दिनों सलमान की दबंग-3 की प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें