फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डायरेक्टर ने शाहरुख खान के बारे में बोली बड़ी बात, पहली बार साथ करने जा रहे हैं फिल्म

Mon, 02 Apr 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shah rukh khan
बॉलीवुड में कई हिट फिल्में बना चुके निर्माता एवं निर्देशक आनंद एल.राय ने शाहरुख खान की तारीफ की है। आनंद एल राय ने 'तनु वेड्स मनु', 'रांझना' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म निर्देशक आनंद शाहरुख के साथ आगामी फिल्म 'जीरो' के लिए काम कर रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है।
विज्ञापन

2 of 4
shah rukh zero
शाहरुख के बारे में बात करते हुए आनंद एल राय ने बताया, ‘मैं यह देखकर हैरान हो गया कि करियर के 25 वर्षों और इतनी सफलता पाने और इतनी सारी ब्लॉकबस्टर्स फिल्में देने के बाद भी किसी शख्स में अभी भी बच्चे जैसी ऊर्जा हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
shahrukh khan, anand l rai
आनंद एल राय ने आगे बताया,  मैंने अपने जीवन में उनसे अधिक आज्ञाकारी अभिनेता नहीं देखा। सेट पर उनकी ऊर्जा पहली फिल्म में काम कर रहे एक युवा जैसी होती है। मैं यह कहना चाहता हूं कि वह किसी निर्देशक को सेट पर मिलने वाले सबसे अच्छे नवोदित अभिनेता हैं। वास्तव में मैं उनसे यह सीखने की कोशिश कर रहा हूं।
विज्ञापन

4 of 4
zero
आपको बता दें कि फिल्म जीरो में शाहरुख खान कटरीना कैफ के अलावा अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं। फिल्म में शाहरुख एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें