फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की फिल्में ही नहीं बल्कि गाने भी रहे हैं सुपरहिट, जन्मदिन पर सुनिए उनके 5 सुपरहिट गाने

Mon, 02 Apr 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन आज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने किरदर से न केवल दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है, बल्कि फिल्म निर्देशकों की भी पहली पसंद रहे हैं। खास बात यह है कि अजय की फिल्मों में केवल बेहतरीन एक्टिंग ही देखने को नहीं मिलती बल्कि उनकी फिल्मों के गाने भी सुपरहिट रहते हैं। साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अजय आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको अजय की सुपरहिट फिल्मों के सुपरहिट गाने सुनाते हैं।
विज्ञापन

गाना- 'मैंने प्यार तुम्हीं से किया है'

यह गाना अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' का है। जैसा की आप जानते हैं अजय की यह फिल्म साल 1991 में आई थी। 'मैंने प्यार तुम्हीं से किया है' आज भी लोगों की जुबान पर है।
 
विज्ञापन

गाना- 'एक ऐसी लड़की थी'

साल 1994 में आई अजय की फिल्म 'दिलवाले' का यह गाना आज भी सुनने को मिल जाता है। 'एक ऐसी लड़की थी' को कुमार सानू ने अपनी बेहतरीन आवाज के साथ बेहद खूबसूरती से गाया है। 

गाना- 'वो लड़की बहुत याद आती है'

यह गाना अजय देवगन की फिल्म 'कयामत' का है। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। वैसे तो 'कयामत' फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे हैं, लेकिन 'वो लड़की बहुत याद आती है' आज अजय के फैंस को काफी पसंद है। 
 
विज्ञापन

गाना- 'आई एम इन लव'

फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय ने एक मुंबई के माफिया का रोल किया था। फिल्म में 'आई एम इन लव' गाना लाखों दिलों की धड़क रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- 'मेरे राश्के कमर'

यह गाना साल 2017 में आई फिल्म बादशाहो का है। 'मेरे रश्के कमर' गाना काफी सुपरहिट गाने में से एक हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें