फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' की ओपनिंग से लेकर अरमान कोहली तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sat, 22 Dec 2018 08:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : instagram
ओपनिंग डे पर 'जीरो' का कलेक्शन
डायरेक्टर आनंद एल राय निर्देशित जीरो बीते शुक्रवार रिलीज हो गई है। शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा स्टारर बिग बजट ये फिल्म क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रिलीज की गई है। फिल्म को छुट्टियों और फेस्टिवल का फायदा मिलने की उम्मीद है। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले दिन फिल्म 25-27 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

पढ़ें: Zero Box Office Collection: पहले दिन 'जीरो' की बंपर ओपनिंग, रजनीकांत की '2.0' को छोड़ दिया पीछे
विज्ञापन

2 of 5
armaan kohli - फोटो : instagram
अरमान कोहली जमानत पर रिहा
बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे अरमान कोहली किसी ना किसी विवाद की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब उन पर विदेशी ब्रांड की स्कॉच की बोतलें रखने का इल्जाम लगा है। उनके पास से स्कॉच और व्हिस्की की 41 बोतलें बरामद हुई हैं। इससे पहले पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 20 हजार का जुर्माना देकर वो जमानत पर रिहा हो गए।

पढ़ें: शराब की 41 बोतलें रखने पर अरमान कोहली गिरफ्तार, एक्स गर्लफ्रेंड से मारपीट का लग चुका है आरोप
विज्ञापन

3 of 5
taimur - फोटो : instagram
स्टाइलिश अंदाज में दिखे तैमूर
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को दो साल के हो गए हैं। तैमूर ने अपना जन्मदिन साउथ अफ्रीका में मनाया।  पिछले कुछ दिनों से तैमूर और करीना-सैफ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। अब तैमूर के बर्थडे पर जो तस्वीर आई है वो बेहद खास है। इस तस्वीर में तैमूर पहली बार गॉगल लगाए नजर आए। फोटो में उनके साथ करीना भी हैं।

पढ़ें: तैमूर के बर्थडे पर सामने आई अब तक की सबसे क्यूट तस्वीर, करीना के साथ यूं स्टाइल में दिखे

4 of 5
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
कपिल शर्मा के रिसेप्शन का कार्ड
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को शादी की। कपिल की शादी में कॉमेडी के क्षेत्र से बड़े-बड़े कॉमेडियन पधारे थे। वहीं, 14 दिसंबर को हुए फैमिली और फ्रेंड रिसेप्शन में भी इन सभी ने धूम मचाई थी। अब कपिल शर्मा 24 दिसंबर को मुंबई में फिल्मी सितारों के लिए रिसेप्शन दे रहे हैं जिसका कार्ड हमारे हाथ लगा है।

पढ़ें: सामने आया 'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड, फिर उतरेंगे फिल्मी सितारे जमीन पर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
'बिग बॉस' में टिकट टू फिनाले की रेस तेज
बिग बॉस 12 में आने वाले वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है। जिसके बाद टॉप कंटेस्टेंट शो में फिनाले के लिए बचेंगे। टिकट टू फिनाले की रेस और भी तेज हो गई है। कंटेस्टेंट्स हर हाल में जीतने के लिए बैचेन हुए जा रहे हैं।

पढ़ें: बिग बॉस: हार के द्वार पर खड़ा ये कंटेस्टेंट नहीं छोड़ रहा जिद, बोला- 'पत्नी से जीत का वादा किया है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें