फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर की शादी से दुखी हुए 'बउआ', सोशल मीडिया पर उड़ेल दिया दर्द

Fri, 16 Nov 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह एक–दूसरे के हमसफर बन गए हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो झील पर रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है। वहीं इस बीच एक ऐसी खबर आई है जिसका बुरा इस विवाहित जोड़ी को लग सकता है। जी हां एक तरफ जहां दोनों की शादी से पूरा बॉलीवुड खुश है, वहीं शाहरुख खान थोड़े दुखी हैं।



 
विज्ञापन

2 of 5
zero - फोटो : Screengrab
बता दे कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जीरो में बउआ का किरदार निभा रहे हैं। वहीं बउआ अब दीपवीर की शादी से थोड़े से नाखुश हैं। बउआ नें अपने इस दुख को एक ट्वीट के जरिए बताया है। बउआ ने ट्विटर पर लिखा है कि 'उम्र तो आज पूरी खत्म हो गई गुड्डू, दीपिका पादुकोण ने शादी जो कर ली।'
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media
बता दें कि बुधवार को दोनों की शादी की तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वीरवार देर शाम को दीपिका ने खुद शादी की तस्वीरें ट्वीट कर दीं। तस्वीरों में दोनों शादी की रस्में अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि दीपवीर ने दो अलग अलग रीति रिवाजों से शादी की, इसलिए दोनों तस्वीरें यूजर्स पसंद कर रहे हैं।
zero

4 of 5
ranveer deepika - फोटो : twitter
आपको बता दें कि यह शादी बी टाउन की सबसे खास शादियों में से एक है। सभी को इन दोनों की शादी करने का बेसब्री से इंतजार था। हर कोई इन लोगों की शादी को लेकर ही बातें कर रहा है। वहीं इनके फैंस इनकी शादी की हर अपडेट को जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। खबरों के अनुसार दीपिका-रणवीर अपनी शादी की तस्वीरों को नीलाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer deepika - फोटो : twitter
जो भी दीपवीर की तस्वीरों की सबसे ज्यादा बोली लगाएगा, इन दोनों की शादी की तस्वीरें उसे मिल जाएंगी। वहीं फैंस को इनकी शादी की हर तस्वीर देखने को बेताब हैं। दीपवीर से पहले प्रियंका-निक जोन्स ने अभी से अपनी शादी की तस्वीरों की नीलामी लगाई थी, जोकि एक मैग्जीन ने 18 करोड़ की सर्वाधिक बोली देकर अपने नाम कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें