जीनत अमान अपने जमाने की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार हैं। इन दिनों अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और आए दिन फिल्म और इंडस्ट्री से जुड़े तमाम पुराने किस्से फैंस से साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर जीनत अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मगर, इस बार कोई दिलचस्प कहानी लेकर नहीं आईं, बल्कि इस बार उनकी पोस्ट में हैं युवाओं के लिए कुछ सुझाव। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए युवा पीढ़ी को पैसा बचाने का सुझाव दिया है।