जीनत अमान की पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपूर खानदान का योगदान
जीनत ने अपनी पोस्ट में बताया कि आज की पीढ़ी के लिए कपूर नाम का मतलब करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर हो सकता है, लेकिन उनके लिए यह नाम हिंदी सिनेमा के उन पांच दिग्गजों का प्रतीक है, जिनके साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात थी। उन्होंने लिखा, 'आज मेरे ज्यादातर फॉलोअर्स मुझसे काफी छोटी उम्र के हैं। उनके लिए कपूर नाम शायद करिश्मा, करीना या रणबीर से जुड़ा हो। लेकिन इनसे पहले इस खानदान के वे सितारे थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयां दीं।' जीनत ने राज, शम्मी, शशि, रणधीर और ऋषि कपूर को प्रतिभाशाली पुरुषों की एक सूची बताया।