फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bdy Spcl: कभी सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान से उड़े थे प्यार के चर्चे

Sat, 19 Nov 2016 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
zeenat aman
बॉलीवुड की सेक्स सिंबल कही जाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान का आज जन्मदिन है। वो आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। जीनत ने अपनी पढ़ाई लॉस एंजिल्स से पूरी की। इसके बाद 1970 में मिस एशिया पैसेफिक का खिताब जीता और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। जीनत को 1971 में ओपी राल्हन की फिल्म 'हलचल' में पहला ब्रेक मिला।
विज्ञापन

70 के दशक की सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान ने इतना पीटा था कि आंखों की रोशनी कम हो गई

2 of 9
zeenat aman
जीनत की शुरुआती फिल्में कुछ खास नहीं चलीं। लेकिन देव आनंद की फिल्म 'दम मारो दम' में उनका किरदार दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म के बाद जीनत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो 70 के दशक की इतनी पॉपुलर एक्ट्रेस बन गईं कि हर फिल्मी मैगजीन के कवर पेज पर वो दिखाई देती थीं। फिल्मी सक्सेस के साथ जीनत का नाम कंट्रोवर्सी से भी जुड़ा रहा।
विज्ञापन

70 के दशक की सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान ने इतना पीटा था कि आंखों की रोशनी कम हो गई

3 of 9
फिल्मों में बेहद बोल्ड सीन करने के चलते जीनत अक्सर विवादों में घिरी रहती थीं। जीनत की पर्सनल लाइफ भी कुछ खास अच्छी नहीं रही। साल 1980 में जीनत की जिंदगी में एक्टर संजय खान की एंट्री हुई। दोनों की मुलाकात फिल्म 'अब्दुल्लाह' की शूटिंग के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया। दोनों के प्यार के खूब चर्चे भी होने लगे।

70 के दशक की सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान ने इतना पीटा था कि आंखों की रोशनी कम हो गई

4 of 9
एक मैगजीन की खबर के मुताबिक, संजय और जीनत ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। संजय और जीनत हर पार्टी और ईवेंट में साथ नजर आते थे। लेकिन यहां ये बताना जरूरी है कि संजय खान पहले से ही शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। इसके बावजूद उन्होंने जीनत अमान के साथ रिश्ता जोड़ लिया। 
विज्ञापन

70 के दशक की सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान ने इतना पीटा था कि आंखों की रोशनी कम हो गई

5 of 9
zeenat aman
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जीनत और संजय की शादी 1 साल भी नहीं टिक पाई और दोनों का तलाक हो गया। फिल्म 'अब्दुल्लाह' में दोनों ने साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जीनत दूसरी फिल्म में बिजी हो गईं। तभी संजय ने उन्हें फोन कर अपने साथ एक गाना शूट करने के लिए कहा लेकिन जीनत काफी बिजी थीं।
विज्ञापन

70 के दशक की सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान ने इतना पीटा था कि आंखों की रोशनी कम हो गई

6 of 9
डेट नहीं मिलने के कारण जीनत ने शूट करने से मना कर दिया। इससे संजय भड़क उठे और उन्होंने जीनत को खूब भला-बुरा कहकर फोन काट दिया। जीनत घबरा गईं और शूट खत्म होने के बाद संजय के घर पहुंची। तब उन्हें पता चला कि संजय किसी होटल में पार्टी करने गए हैं। जीनत घबराहट में वहां पहुंच गईं।
विज्ञापन

70 के दशक की सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान ने इतना पीटा था कि आंखों की रोशनी कम हो गई

7 of 9
जीनत को देखते ही संजय उन्हें एक कोने में ले गए और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस पूरी घटना को होटल के स्टाफ ने भी देखा। ‌इस पिटाई से जीनत की आंखों की रोशनी भी कमजोर पड़ गई। इसकी पुष्टि जीनत के डॉक्टर ने भी की थी। इस घटना के बाद जीनत और संजय का रिश्ता पूरी तरह से टूट गया। 

70 के दशक की सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान ने इतना पीटा था कि आंखों की रोशनी कम हो गई

8 of 9
जीनत इस घटना को कभी भुला नहीं पाईं। संजय की कड़वी यादों को पीछे छोड़ जीनत ने 1985 में मजहर खान से शादी कर ली। उनके दो बेटे अजान और जहान हुए। मजहर से भी जीनत के संबंध ज्यादा अच्छे नहीं रहे। कहा जाता है कि मजहर जीनत के साथ काफी मार-पीट किया करते थे।
विज्ञापन

70 के दशक की सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान ने इतना पीटा था कि आंखों की रोशनी कम हो गई

9 of 9
इससे परेशान होकर जीनत ने मजहर से तलाक ले लिया। सितंबर 1998 में मजहर की मौत हो चुकी है। अब जीनत अपने बेटों के साथ रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि अजान निर्देशक हैं और फिल्म बनाते हैं। वहीं जहान जल्द ही एक्टर के रूप में सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें