फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर जमकर नाचे सलमान, तस्वीरें

Fri, 18 Nov 2016 06:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Instagram
अपने मस्तमौला नेचर के लिए मशहूर सलमान खान ने जहां अपनी बहन अर्पिता की शादी में खूब जमकर ठुमके लगाए थे वहीं उनकी शादी की दूसरी सालगिरह को भी सलमान ने यादगार बना दिया। 
विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर जमकर नाचे सलमान, तस्वीरें

2 of 5
- फोटो : Instagram
जी हां, आज यानि 18 नवंबर को अर्पिता और आयुष की शादी की दूसरी सालगिरह है और इस मौके पर एडवांस में खान फैमिली ने एक पार्टी रखी जिसमें सलमान और अर्पिता-आयुष के खास दोस्त और बाकी लोग शामिल हुए। पार्टी में सभी ने खूब एंजॉय किया, खासकर सलमान ने। उन्होंने ना सिर्फ सभी मेहमानों का ध्यान रखा बल्कि उनको खूब एंटरटेन भी किया।
विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर जमकर नाचे सलमान, तस्वीरें

3 of 5
- फोटो : Instagram
एक तरह से खान फैमिली के लिए ये डबल सेलिब्रेशन का मौका था क्योंकि 18 नवंबर को ही सलमान के पेरेंट्स सलीम खान और सलमा खान की शादी की भी सालगिरह थी। जाहिर है सलमान ने अरेंजमेंट में कोई कमी नहीं छोड़ी।

शादी की सालगिरह पर जमकर नाचे सलमान, तस्वीरें

4 of 5
बता दें कि 18 तारीख सलमान खान और उनकी फैमिली लाइफ में बेहद मायने रखती है। जहां उनके पेरेंट्स के अलावा उनकी बहन अर्पिता की शादी भी इसी तारीख को हुई थी, वहीं सलमान ने भी अपनी शादी के डेटस 18 तारीख ही रखी हुई है। वो बात अलग है कि उन्होंने ये नहीं बताया कि कौन से साल में वो इस तारीख पर शादी के बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर जमकर नाचे सलमान, तस्वीरें

5 of 5
खैर, अब सलमान कब शादी करेंगे ये तो पता नहीं लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर वो लगातार खबरों में बने हुए हैं। जहां कुछ वक्त पहले ही उनका यूलिया वंतूर से ब्रेकअप हुआ, वहीं उनका नाम अब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ जोड़ा जाने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें