खाली पीली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'शकुंतला देवी', 'गुलाबो सिताबो', 'लूटकेस' जैसी कई फिल्मों की तरह 'खाली पीली' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे ही सब्सक्रिप्शन के आधार पर रिलीज नहीं हुई है। इसके लिए दर्शक को हर बार देखने के पैसे देने पड़ेंगे। वह भी प्लेटफॉर्म के लिए दिए गए सब्सक्रिप्शन शुल्क के अलावा। दूसरे शब्दों में अगर कहा जाए तो मकबूल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'खाली पीली' को देखने के लिए दर्शक को हर बार सिनेमाघर की तरह ही पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।