22वें जी सिने अवार्ड्स का रविवार को मुंबई में आयोजन हुआ। जी सिने अवॉर्ड्स 2024 में तमाम सितारों ने रेड कॉर्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। बीती शाम अवार्ड्स में एक से एक सितारों का जलवा देखने को मिला। लिस्ट में शाहरुख खान, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, रणदीप हुड्डा, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, सोनू निगम समेत तमाम सितारे शामिल हैं। वहीं, शाहरुख खान इस शाम के सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। सुपरस्टार ने जवान और पठान में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया।