फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरीना ने कंगना को लेकर किया ये खुलासा, रंगोली ने पूछा, 'रोज घर पर बिरयानी क्यों भेजती थीं'

Mon, 11 Sep 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
जरीना वहाब
कंगना रनौत अपने विवादित बयान के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली दोनों ही इस बयान के बाद लोगों के लिए बुरे बन गए हैं। एक ओर जहां ऋतिक रोशन और उनके परिवार वालों ने चुप्पी साध रखी है वहीं आदित्य पंचोली के बेटे और पत्नी ने कंगना पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम ने जब आदित्य की पत्नी जरीना वाहब से बात की तो उन्होंने कहा कि कंगना ने अभी तक जो कुछ भी मेरे और आदित्य के बारे में बोला साफ झूठ है। यहां तक कि जरीना ने इस बात से भी इंकार किया कि कंगना उनके पास मदद मांगने आई थीं।  

पढ़ें- KRK पर भड़कीं रंगोली, कहा- 'सबूत लेकर आओ, नहीं तो सबके सामने नाक रगड़ो'
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत
बता दें कि कंगना ने कहा था कि आदित्य पंचोली ने उन्हें घर में अरेस्ट कर लिया था। जब कंगना ने आदित्य को पुलिस के पास जाने की धमकी दी तो आदित्य ने कहा कि वो उनका करियर बर्बाद कर देंगे। 

पढ़ें- इस भयानक बीमारी के कारण ऋतिक की बहन का हो गया था ऐसा हाल, अब देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे

4 of 6
जरीना वहाब
जरीना ने आगे कहा, 'कंगना को नेशनल टीवी पर इतने आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलने के लिए एक और नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट हो तो सबकुछ सामने आ जाएगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत
जरीना ने कहा, 'कंगना बहुत सक्सेस हैं। वो अच्छा काम कर रही हैं। लेकिन उन्हें खुद पर कंट्रोल करना चाहिए। अपना घर जरूर साफ करो लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि अपने घर का कचरा किसी और के घर में डाल दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत
वहीं कंगना की बहन रंगोली ने जरीना की इन बातों का जवाब देते हुए कहा, 'आपने कंगना को पुलिस के पास जाने से रोकने के लिए हीरा और बैंकॉक से कपड़े मंगाकर दिए थे। इतना ही नहीं आपने उसे संजय लीला भंसाली से भी मिलवाया था। यहां तक कि आप हर रोज घर पर मछली बिरयानी भिजवाती थीं ता‌कि कंगना पुलिस के पास ना जाए।'

.....and you sent regular fish biryani  to her house and pleaded her not to go to cops.
Why Zarina ji pls answer ???— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) September 10, 2017


she has pleaded you many times to help bt instead u gave her diamonds and got her dresses frm Bangkok took her to meet Sanjay Leela Bhansali— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) September 10, 2017


Sana Pancholi is born in 1985 Kangana Ranaut is brn in 1987 do u hv shame u r a prt of dis exploitation of a grl youngr dan ur own daughter?— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) September 10, 2017


U bth sud b behnd d bars, I wan 2 knw if U knw ur husbnd s exploitin dis minr, y wl u giv hr gifts n lure hr by takin hr 2 bg directrs home?— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) September 10, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें