फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए जरीना वहाब को करना पड़ा था काफी संघर्ष, फिर इस तरह कमाई शोहरत

Wed, 15 Jul 2020 05:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जरीना वहाब - फोटो : रोहित झा
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जरीना वहाब अपना जन्मदिन 17 जुलाई हो मनाती हैं। वह अभिनेता आदित्य पंचोली की पत्नी और सूरज पंचोली की मां हैं। जरीना वहाब 70 और 80 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से हैं। उनका जन्म 17 जुलाई साल 1959 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुआ था। जरीना वहाब को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा उर्दु और तेलुगू सहित अन्य कई भाषाओं का भी ज्ञान है। 
विज्ञापन

2 of 5
जरीना वहाब - फोटो : सोशल मीडिया
जरीना वहाब ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से सिनेमा की पढ़ाई की थी। इसके बावजूद उनको हिंदी सिनेमा में पहला मौक पाने और अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था। दरअसल जिस समय जरीना वहाब बॉलीवुड में संघर्ष कर रही थीं उस समय अपने सावंले रंग की वजह से जरीना के हाथों से कई मौके निकलते जा रहे थे। जिसकी वजह से  उनका संघर्ष दोगुना हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
जरीना वहाब - फोटो : सोशल मीडिया
यह बात जरीना वहाब के चाहने वाले और सिनेमा के बहुत कम दर्शक जानते होंगे कि निर्माता- निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी अपनी फिल्म 'गुड़्डी' के लिए जरीना को लेना चाहते थे लेकिन आखिरी समय में यह रोल अभिनेत्री जया बच्चन को मिल गया। प्रतिभा होते हुए भी काम नहीं मिलने की वजह से कई मौकों पर जरीना को काफी निराशा का सामना करना पड़ा था, लेकिन हर दिन एक से नहीं होते हैं। 

4 of 5
जरीना वहाब - फोटो : सोशल मीडिया
एक दिन जरीना वहाब को पता चला कि अभिनेता देव आनंद अपनी नई फिल्म 'इश्क, इश्क, इश्क' के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। इस मौके को जरीना वहाब हाथ से नहीं जाने देना चाहती थीं। बस फिर क्या था वह सीधे महबूब स्टूडियो पहुंचीं और ऑडीशन दिया। फिल्म में जरीना वहाब को जीनत अमान की बहन का रोल मिला गया। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन जरीना वहाब के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ जरीना वहाब - फोटो : सोशल मीडिया
जरीना वहाब को असली पहचान राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'चितचोर' से पहचान मिली थी। दर्शकों ने इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की थी। इसके बाद जरीना वहाब की बॉलीवुड में काफी चर्चा होने लगी। जरीना वहाब 'घरौंदा', 'अनपढ़', 'सावन को आने दो', 'नैया', 'सितारा' और 'तड़प' जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। जरीना वहाब ने अभिनेता आदित्य पंचोली से साल 1986 में शादी की। इनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम सना और सूरज है। यह दोनों भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

पढ़ें: अनुपम खेर ने मां की तबीयत के बारे में दी जानकारी, फैंस को मां-बाप के लिए करने को बोली ये चीज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें