फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की हीरोइन ने गलत तरीके से छूने पर फैन को जड़ा था थप्पड़, अब किया खुलासा

Mon, 17 Dec 2018 07:46 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zareen khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जरीन खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में जरीना खान की कार से एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना की वजह से वह सुर्खियों में छाई रहीं। वहीं अब सलमान खान की यह हीरोइन एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने की वजह से चर्चा में हैं। इसके साथ ही उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Zareen Khan - फोटो : file photo
दरअसल, जरीना खान महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्टोर लॉन्च के लिए पहुंचीं। इस दौरान जरीन की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई। फैंस की भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।इसके बाद स्थानीय लोग एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब इस पूरे बवाल पर पहली बार जरीन खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Zareen Khan - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो बेकाबू भीड़ में से एक शख्स ने जरीन खान को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जरीन खान को जैसे ही पता चला की उन्हें कोई शख्स गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा है तो, उन्होंने बिना सोचे समझे उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।
इस मामले में एक्ट्रेस ने कहा है कि, वहां उन्होंने जो कुछ भी किया वो हर लड़की को करना चाहिए। इसके लिए एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है। जरीन ने बताया जब वो मॉल पहुंची तो वहां भीड़ उन्हें घेरकर खड़ी हो गई। उन्हें लगा कि जिन लोगों ने उन्हें बुलाया है, उनकी सिक्योरिटी के लोग उन्हें बचाएंगे, मगर उन्हें भीड़ में अकेले छोड़ दिया गया। इसका फायदा कुछ लोगों ने उठाने की कोशिश की, गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की गई। 
 

4 of 5
Zareen Khan - फोटो : file photo
इसके लिए एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है। जरीन ने बताया जब वो मॉल पहुंची तो वहां भीड़ उन्हें घेरकर खड़ी हो गई। उन्हें लगा कि जिन लोगों ने उन्हें बुलाया है, उनकी सिक्योरिटी के लोग उन्हें बचाएंगेए मगर उन्हें भीड़ में अकेले छोड़ दिया गया। इसका फायदा कुछ लोगों ने उठाने की कोशिश की, गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की गई। पहले तो उन्हें लगा भीड़ में ऐसा होता है पर कुछ देर में उन्हें समझ आ गया ऐसा नहीं है।
फैंस बेकाबू नहीं हुए हैं बल्कि जान बूझकर उन्हें छूने की कोशिश कि गई थी। जरीन खान ने बताया किए भीड़ में कुछ लोग मेरी कार की तरफ आए और मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। मैं भीड़ में फंस गई थी और बड़ी मुश्किल से निकल पाई। लोग मेरी कार के अंदर तक हाथ डाल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zareen Khan - फोटो : file photo
जरीन खान ने कहा- सेल्फी के नाम पर मेरे साथ बदतमीजी करने की कोशिश की जा रही थी। इस पर मैंने उनको जमकर फटकार लगाई और अपनी गाड़ी में बैठ गई। जरीन ने कहाए अगर किसी सेलिब्रिटी को बुलाया जा रहा है तो उनकी सिक्योरिटी के इंतजाम भी करने चाहिए। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी जरीन खान सुर्खियों में आई थीं। गोवा में जरीना खान की कार और एक बाइक की टक्कर हो गई थी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जरीन ने 2010 में सलमान खान और सोहेल खान के साथ श्वीरश् से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आईं। अंतिम बार वह हॉरर फिल्म 1921 में देखी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें