फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब श्रीदेवी की ये आखिरी इच्छा पूरी करेंगे पति बोनी कपूर, बन गया प्लान

Mon, 17 Dec 2018 07:18 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
sridevi, boney kapoor
बॉलीवुड की चांदनी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है, लेकिन उनकी अदाकारी और व्यक्तित्व को भुला पाना नामुमकिन हैं। बता दें बेटियों के बाद अब श्रीदेवी के पति बोनी कपूर उनकी आखिरी इच्छा को पूरा करना चाहते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए, क्या थी श्रीदेवी की अंतिम इच्छा और कैसे पूरी करेंगे बोनी कपूर..
 
विज्ञापन

2 of 5
sridevi, boney kapoor
दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी एक तमिल फिल्म प्रोड्यूस करना चाहती थी। इस बात का खुलासा बोनी कपूर ने हाल ही में किया है। उन्होंने अपने एक इंटव्यू में कहा है कि श्रीदेवी चाहती थी फिल्म में अजीत काम करें। श्रीदेवी की इस इच्छा को पूरा करते हुए बोनी कपूर ने पिंक का तमिल वर्जन बनाने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
boney kapoor
बोनी कपूर का कहना है कि फिल्म का नाम अब तक तय नहीं किया गया है। अजीत के साथ इंग्लिश विंग्लिश में काम करने के बाद श्रीदेवी ने इच्छा जाहिर की थी कि अजीत हमारे होम प्रोडक्शन के लिए किसी तमिल फिल्म में काम करें। लंबे वक्त तक हमें अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिली। इसके बाद अजीत ने तमिल में पिंक बनाने का सुझाव दिया। 
 

4 of 5
Janhvi Kapoor and boney kapoor - फोटो : amar ujala
श्रीदेवी यह सुझाव सुनकर फौरन तैयार हो गई थी। क्योंकि वह मानती थीं कि पिंक की कहानी बेहतरीन है और अजीत इसे बनाने में अच्छा काम करेंगे। बता दें फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के तमिल संस्करण में अजीत ने अतिथि की भूमिका निभाई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi boney kapoor
इस फिल्म के साथ ही बोनी कपूर ने तमिल फिल्म उद्योग में कदम रख रहे हैं। वहीं रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का नाम थाला हो सकता है, जिसे साल 2019 में रिलीज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें