Zareen Khan
जरीन के कहा, बेशक वीर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई लेकिन 'वीर' मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि वह मेरी पहली फिल्म थी। हेट स्टोरी 3 के बाद लोगों ने मुझे अलग नजरिए से देखना और मुझे ऐसी फिल्मों की पेशकश करनी शुरू की, जहां उन्हें महसूस हुआ कि मैं एकल भूमिका निभा सकती हूं। मुझे लगता है कि बड़ी फिल्मों की बात मायने नहीं रखती है, बल्कि किरदार मायने रखते हैं।