फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की शादी पर जरीन खान ने दी शुभकामनाएं

Fri, 27 May 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और लूलिया की शादी की खबरें इन दिनों फिल्मी गलियारों में हर तरफ हैं। उनकी शादी को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। इस बीच सलमान की हीरोइन जरीन खान ने उनकी शादी को लेकर अपने दिल की बात कही है।
विज्ञापन

सलमान की शादी पर जरीन खान ने दी शुभकामनाएं

2 of 6
सलमान और लूलिया के रिश्ते को लेकर बातें तो पिछले काफी समय से चल रही हैं, लेकिन हाल ही में प्रीति जिंटा की शादी के रिसेप्शन में दोनों के साथ दिखने के बाद तो मामला कुछ और ही हो गया है। दोनों को साथ देखने के बाद तो हर कोई ये इंतजार कर रही है कि कब सलमान शादी की घोषणा करते हैं। इसी को लेकर उनकी नजदीकी रहीं जरीन से सवाल हुआ।
विज्ञापन

सलमान की शादी पर जरीन खान ने दी शुभकामनाएं

3 of 6
जरीन खान को फिल्मों में लाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है। फिल्म वीर मे वो सलमान के साथ नजर आईं। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सलमान के साथ फिर से फिल्म करने की ख्वाहिश जरीन ने कई बार जाहिर की है। ऐसे में उनसे सवाल हुआ कि उन्हें क्या लगता है कि सलमान एक अच्छे पति साबित होंगे।

सलमान की शादी पर जरीन खान ने दी शुभकामनाएं

4 of 6
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार जब जरीन से पूछा गया कि सलमान क्या अच्छे पति साबित होंगें तो उन्होंने कहा कि वो इस पर कोई राय कैसे दे सकती हैं कि सलमान कैसे पति साबित होंगे। उन्होंने कहा कि सलमान ने शादी का फैसला किया है तो वो इसके लिए उन्हें दुआएं देती हैं।
विज्ञापन

सलमान की शादी पर जरीन खान ने दी शुभकामनाएं

5 of 6
जरीन ने कहा कि करोड़ों प्रशंसकों की तरह वो भी सलमान की शादी का इंतजार कर रही हैं। जरीन खान ने फिल्म वीरप्पन के एक गाने के लॉन्च के दौरान ये बाते कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान की शादी पर जरीन खान ने दी शुभकामनाएं

6 of 6
लूलिया वंतूर रोमानिया की टीवी इंडस्ट्री और मॉडलिंग का जाना-पहचाना नाम हैं। पिछल काफी समय से वो सलमान की खास मेहमान हैं। उनको अक्सर सलमान के परिवार के साथ देखा जा रहा है। ऐसे में ये चर्चा है कि दोनों शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें