फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के बारे में डेजी शाह का बड़ा बयान

Fri, 27 May 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान की ये हीरोइन लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। खासकर तब से जबसे सलमान और उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया की शादी की खबरें आ रही हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' से डेब्यू करने वाली डेजी शाह लगातार कोई न कोई ऐसा बयान दे रही हैं जो सलमान और लूलिया के बीच परेशानियां बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

सलमान को किस करना चाहती हैं डेजी शाह

2 of 6
हाल ही में डेजी ने सलमान की शादी पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि वे शादी को पसंद नहीं करतीं इसलिए नहीं चाहतीं कि उनका कोई दोस्त भी शादी करे। अब डेजी ने फिर बड़ी बात कही है।
विज्ञापन

सलमान को किस करना चाहती हैं डेजी शाह

3 of 6
सलमान खान के साथ काम करने के सवाल पर डेजी ने कहा, ''मैं उनसे प्यार करना चाहती हूं, उन्हें गले लगाना चाहती हूं, उन्हें किस करना चाहती हूं।''

सलमान को किस करना चाहती हैं डेजी शाह

4 of 6
सैवी मैगजीन के कवर का अनावरण करते वक्त डेजी ने ये भी कहा कि वो एक इंसान के तौर पर पहले से ही सलमान से प्यार करती हैं। उन्हें सलमान का व्यक्तित्व पसंद है। वो कहती हैं,''मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि उन जैसा आदमी मेरी जिंदगी में है।''
विज्ञापन

सलमान को किस करना चाहती हैं डेजी शाह

5 of 6
- फोटो : getty
डेजी ने सलमान के व्यवहार के बारे में बताया,'' अगर आप उनसे बुरे हो तो वो हिटलर भी बन सकते हैं, अगर आप अच्छे हैं तो वो दोस्त बन सकते हैं और अगर आप गलत हैं, तो वो मेंटर बन सकते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान को किस करना चाहती हैं डेजी शाह

6 of 6
डेजी ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे बार-बार सलमान के साथ काम करना चाहेंगी। हेट स्टोरी 3 में इतना बोल्ड रोल करने के लिए भी वो सलमान के कहने पर ही तैयार हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें