'हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां किसी भी चीज को दो तरह से देखा जाता है। एक ही काम के लिए किसी की तारीफ होगी तो किसी को बेशर्म और समाज को नुकसान पहुंचाने वाली' ये कहना है पिछले कुछ दिनों से अपनी बोल्ड अदाओं से सबका ध्यान खींच रहीं जरीन खान का।
विज्ञापन
'यही काम बड़े लोग करें तो वाह-वाह, हम करें तो कहेंगे देखो बेशर्मी'
2 of 6
सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से करियर शुरू करने वाली जरीन खान की बॉलीवुड में पहचान आज भी 'सलमान की हीरोइन' की ही है लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो अपना एक अलग मुकाम बनाने की कोशिश में जुटी हैं। हाल ही में उनका अभिनेता अली फजल के साथ म्यूजिक वीडियो आया है, इसमें वो 'प्यार मांगा है तुम्ही से' पर अली के साथ जमकर रोमांस करती नजर आ रही हैं। गाने में वो अली के साथ बिस्तर पर भी जमकर रोमांस कर रही हैं। इसलिए उनके इस बोल्ड रूप तो लेकर फिर कई तरह की बात की जा रही हैं। तो जरीन ने इसका कड़ा जवाब दिया है।
विज्ञापन
'यही काम बड़े लोग करें तो वाह-वाह, हम करें तो कहेंगे देखो बेशर्मी'
3 of 6
पिछले साल 'हेट स्टोरी 3' में बेहद बोल्ड रोल करके सभी को चौंकाने वाली जरीन अब अली के साथ अंतरंग सीन को लेकर हो रही चर्चाओं से परेशान नहीं हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने खुद के बोल्ड अवतार पर सवाल करने वालों को ही कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ी स्टार पर्दे पर बोल्ड सीन करती है तो सब कहते है 'ऑ माय गॉड, कितनी हॉट लग रही है' लेकिन जब कोई ऐसी हीरोइन जो बहुत मशहूर ना हो और अंतरंग सीन करती नजर आए तो फिर देखने वाले की प्रतिक्रिया बदल जाती है।
'यही काम बड़े लोग करें तो वाह-वाह, हम करें तो कहेंगे देखो बेशर्मी'
4 of 6
जरीन कहती हैं कि बड़े सितारों के बोल्ज सीन पर वाहवाही करने वाले किसी कम मशहूर कलाकार को वही सब करते देख उसको बकवास और खराब कहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग फिल्म में सेक्स सीन को लेकर शोर मचाते हैं वहीं सबसे पहले उसको देखने जाते हैं।
विज्ञापन
'यही काम बड़े लोग करें तो वाह-वाह, हम करें तो कहेंगे देखो बेशर्मी'
5 of 6
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सारी नकारात्मकता और नुकसान फिल्म और हीरोइन के बोलेड सीन में ही नजर आती है। ये शोर मचाने वाले लगातार वही देखेंगे और उसी को गलत कहते रहेंगे। आजकल उनसे बोल्डनेस को लेकर सवाल उनके अली फजल के साथ गाने में फिल्माए गए सीन की वजह से हो रहे हैं।