बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री जरीन खान का नाम आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों में बना रहता है। वह जब भी किसी इवेंट के लिए पहुंचती हैं तभी लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करने लगते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो उन्हें उनके वजन के चलते खूब ट्रोल भी करते हैं। हालांकि, आज अभिनेत्री एक चौंकाने वाली वजह के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल, जरीन खान के ऊपर कानूनी शिकंजा फंस चुका है, जिसके चलते उनके खिलाफ धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी का वारंट भी जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा और क्यों जरीन के खिलाफ जारी हुआ वारंट.....