जरा हटके जरा बचके टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता विक्की कौशल ने कहा, 'आमतौर जब मेरी कोई फिल्म रिलीज होती है तो मैं टेंशन नहीं लेता हूं। लेकिन, जब यह फिल्म रिलीज होने वाली थी, मुझे गुरुवार को सारी रात नींद नहीं आई। पहली बार ऐसा हो रहा था कि किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि थिएटर में क्या चल रहा है और क्या नहीं चल रहा ? इस सवाल का जवाब लगभग सभी ढूंढ रहे थे। लेकिन अब जिस तरह से इस फिल्म को देखकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, उसे देखकर मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। जब भी मेरी कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती थी, तो लोग मुझे यही सुझाव देते रहते थे कि कैसी फिल्म करनी चाहिए और कैसी फिल्म नहीं करनी चाहिए। लेकिन, मैंने हमेशा अपने निर्देशक की ही बात सुनी और उस किरदार को सच्चे मन से निभाने की कोशिश की।'