फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: 'महाकाल' मंदिर जाने पर ट्रोल करने वालों को सारा ने दिया करारा जवाब, बोलीं- ऐसे ही जाती रहूंगी

Wed, 31 May 2023 10:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर चर्चा में हैं। सारा इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट एकदम नजदीक है और दोनों सितारे जमकर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस सिलसिले में हाल ही में सारा उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इसे लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर सारा ने चुप्पी तोड़ी है।  
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान का कहना है, 'मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैं लोगों के लिए काम करती हूं, आपके लिए काम करती हूं। अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं आएगा तो मुझे बुरा महसूस होगा, लेकिन मेरे व्यक्तिगत विश्वास मेरे अपने हैं। निजी हैं। मैं अजमेर शरीफ उसी श्रद्धा भाव से जाऊंगी, जिससे मैं बंगला साहिब और महाकाल जाऊंगी।'
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने आगे कहा, 'मैं सभी धार्मिक स्थलों पर जाना इसी तरह जारी रखूंगी। लोग जो चाहते हैं, कह सकते हैं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। आपको उस जगह की एनर्जी महसूस करनी चाहिए। मेरा एनर्जी में गजब का विश्वास है।'
Aamir Khan: आमिर खान के घर पर पार्टी, पत्नी गिन्नी संग पहुंचे कपिल शर्मा, सामने आईं मुलाकात की तस्वीरें

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सारा अली खान को मंदिर जाने पर ट्रोल किया गया हो। बता दें कि आज सारा अली खान ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। महिलाओं के लिए भस्म आरती में साड़ी पहनना अनिवार्य है। सारा भी इस मौके पर गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं।
Ali Abbas Zafar: अली अब्बास जफर ने की प्रियंका की तारीफ, इस हॉलीवुड एक्ट्रेस से कर डाली 'देसी गर्ल' की तुलना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अक्सर महाकाल के इस मंदिर में दर्शन के लिए आती हैं। बता दें कि सारा अली खान इसके अलावा बीते दिनों केदारनाथ भी पहुंची थीं। सारा की भगवान शिव में गहरी आस्था है। अक्सर वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के आखिर में 'जय भोलेनाथ' जयकारा लिखती हैं। बात करें फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की तो यह फिल्म दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Night Manager 2: 'अब शुरू होगी राजा के पहरेदार की कहानी', नाइट मैनेजर के सीजन 2 का नया पोस्टर आया सामने  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें