फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अल्लू अर्जुन ने किया पहले प्यार का खुलासा और श्लोका ने दिया बेटी को जन्म, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें

Wed, 31 May 2023 07:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अल्लू अर्जुन, श्लोका - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में पल-पल नई जानकारियां सामने आती रहती है। फिल्मों से जुड़े अपडेट से लेकर सितारों के पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं, अपने मनपसंद कलाकारों और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : social media
'द केरल स्टोरी' को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार भी कर रही है। हालांकि, कई लोग इस फिल्म के कंटेंट पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध भी कर रहे हैं। अनुराग कश्यप और कमल हासन के  बाद अब इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह का नाम भी जुड़ गया है। 
Naseeruddin Shah: क्या 'द केरल स्टोरी' देखेंगे नसीरुद्दीन शाह? अभिनेता का जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

3 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
दक्षिण और नॉर्थ साइड की ऑडियंस के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग एन्जॉय करने वाले अल्लू अर्जुन इन दिनों 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से सेकेंड पार्ट का ट्रेलर सामने आया है, तब से फैंस के बीच फिल्म को देखने की उत्सुकता बनी हुई है। पैन इंडिया लेवल पर यह फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, मगर अल्लू अर्जुन की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक नई अपडेट जरूर सामने आई है।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने अपने पहले प्यार पर खुलकर की बात, क्यूट वीडियो आया सामने

4 of 11
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नरगिस फाखरी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एक्ट्रेस को जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। नरगिस ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने बताया है कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग वाराणसी में कर रही हैं। 
Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने वाराणसी में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 11
विपुल शाह-द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
द केरल स्टोरी रिलीज के पहले से विवादों का शिकार हो रही है। फिल्म में 32000 हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल कराने के दावे के कारण खूब बवाल मचा। यहां तक कि कुछ राज्य सरकारों ने फिल्म की स्क्रीनिंग भी रोक दी।
The Kerala Story: बैन हटने के बाद भी बंगाल में नहीं चली मूवी, विपुल शाह बोले- पार्टी के गुंडों से नहीं लड़ सकते
विज्ञापन

6 of 11
आकाश अंबानी और श्लोक अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर एक लड़की आई है। दोनों का एक बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी है जो अभी दो साल का है। एक पैपराजी ने श्लोका और आकाश की दूसरी बच्ची की खबर ऑनलाइन साझा की है। बच्ची के आगमन से पूरे अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।
Shloka-Akash Ambani: अंबानी परिवार के घर गूंजी किलकारी, श्लोका ने दिया बेटी को जन्म
विज्ञापन

7 of 11
नेहा मर्दा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शो 'बालिका वधू' में गहना के किरदार से दर्शकों के बीच खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस नेहा मर्दा इन दिनों अपनी डिलीवरी में आए कॉम्प्लिकेशंस को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। नेहा ने अपनी डिलीवरी को लेकर खुलकर बात की है। नेहा ने डिलीवरी को लेकर चौंकाने वाली बात शेयर करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा आया था जब डाॅक्टर्स ने मां और बच्चे में से किसी एक को बचाने तक की बात कही थी।
Neha Marda: 'बच्चे को बचाएं या फिर मां को', डिलीवरी को लेकर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा का छलका दर्द

8 of 11
पुष्पा: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस इस फिल्म से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बीते दिनों जब पुष्पा 2 का टीजर रिलीज हुआ था जो कि लोगों को खूब पसंद आया था। अब इस फिल्म का इंतजार जोरों पर हो रहा है। हाल ही में पुष्पा 2 को लेकर एक बुरी खबर भी आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्पा 2 के कलाकार जिस बस में यात्रा कर रहे थे, उसका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दो कलाकार घायल हो गए हैं।
Pushpa 2: सड़क हादसे का शिकार हुई 'पुष्पा 2' के कलाकारों से भरी बस, दो आर्टिस्ट को आई चोट

9 of 11
सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपनी अदाकारी से वह कंटेट में जान डाल देते हैं। अभिनेता को अलग टैलेंट का खजाना कहा जाए तो वह गलत नहीं होगा। हाल ही में उनकी फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है रिलीज हुई है। इस फिल्म को ओटीटी पर बहुत प्यार मिल रहा है। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी बहुत पसंद आ रही है और लोगों का कहना है कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज होना चाहिए था। यही वजह है कि अब मेकर्स इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने के लिए सोच रहे हैं।
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: ओटीटी के बाद अब सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी 'बंदा'! मनोज बाजपेयी ने दिए संकेत

10 of 11
मंदाना करीमी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कच्चे चिट्ठों का खुलासा किया था। वहीं अब मंदाना करीमी ने बॉलीवुड के राज खोले हैं। रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी और 'क्या कूल हैं हम 3' में सहायक भूमिका निभाने के लिए जानी जाने वाली ईरानी अभिनेत्री मंदाना करीमी ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया है, क्योंकि यह उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अस्वस्थ था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने कड़वे अनुभवों को साझा किया।
Mandana Karimi: प्रियंका के बाद मंदाना करीमी ने खोले बॉलीवुड के काले राज, बोलीं- 'अगर मेरी बेटी होती तो...
विज्ञापन

11 of 11
अयान मुखर्जी- ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की रिलीज को 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वहीं, इसकी रिलीज के 10 वर्ष पूरे होने पर अयान मुखर्जी ने एक भावुक नोट लिखा है। साथ ही इसे अपनी अब तक की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बताते नजर आए हैं। 
10 years of YJHD: अयान मुखर्जी ने अब तक नहीं देखी 'ये जवानी है दीवानी', ब्रह्मास्त्र से तुलना कर कही बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें