जायरा के इस फैसले के बाद से ही बॉलीवुड से लेकर फैंस के बीच धर्म पर बहस छिड़ गई है। अभिनेत्री रवीना टंडन जहां इस फैसले से नाराज दिखीं तो वहीं 'गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा' फेम एक्ट्रेस नगमा ने जायरा के इस फैसला का समर्थन करते हुए ट्वीट किया।
नगमा ने लिखा- जायरा वसीम एक साहसी लड़की हैं जिन्होंने समाज में फैली रूढ़ियों को अपने काम के माध्यम से जवाब दिया है। हमें उसके साहस की सराहना करनी चाहिए और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहना चाहिए। जायरा आपके पास हमारा सपोर्ट है। आपने जो काम किया है हम उसके लिए आपसे प्यार करते हैं। आपको शुभकामनाएं और खुश रहिए।