एक्ट्रेस जायरा वसीम ने सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड छोड़ने की बात कही है। उनकी इस घोषणा के बाद बॉलीवुड गलियारे में इसकी जोरों से चर्चा है। जायरा ने अब तक बॉलीवुड की दो फिल्मों में काम किया है। वह एक्टर आमिर खान के साथ फिल्म दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आ चुकी हैं।
इन दोनों ही फिल्मों में जायरा वसीम के अभिनय को काफी पसंद किया गया, लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने सफलता की ऊंचाईयां तो छू ली थीं, लेकिन उसके बाद उसे कायम नहीं रख पाए। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स से रूबरू करवाएंगे जो अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाए और आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
फरदीन खान
फरदीन खान
एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू के कई अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद उन्होंने जंगल, प्यार तूने क्या किया, हम हो गए आपके, खुशी, देव, प्यारे मोहन, लाइफ पार्टनर सहित कई फिल्मों में काम किया है। फरदीन की कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई।
विज्ञापन
3 of 6
हरमन बावेजा
- फोटो : file photo
हरमन बावेजा
एक्टर हरमन बावेजा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो उस वक्त माना जा रहा था कि आने वाले समय में वो सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हरमन जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा और निर्माता पम्मी बावेजा के बेटे हरमन ने साल 2008 में फिल्म लव स्टोरी 2050 से डेब्यू किया था। साल 2009 में हैरी बावेजा ने अपने बेटे के लिए रोमांटिक फिल्म 'व्हॉट्स योर राशि' बनाई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुईं। हरमन ने अपने करियर में केवल 5 ही फिल्में कीं और सभी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अब उनके लुक में भी बदलाव आ गया है। यहां तक कि पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।
4 of 6
mahaakshay chakraborty and mithun
- फोटो : social media
महाक्षय
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और डांसर मिथुन चक्रवर्ती आज भी फिल्मों में अपने अंदाज से जाने जाते हैं। मिथुन को असल पहचान 80 के दौर में मिली थी। उन्हें एक अच्छे डांसर की तरह भी देखा जाता है, लेकिन मिथुन के बेटे महाक्षय का फिल्मी करियर अभी तक मुकाम हासिल नहीं कर पाया। महाक्षय को दर्शक फिल्म हॉन्टेड से जानते हैं इसके बाद उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं जो याद करने लायक हो। वहीं, मिथुन का स्टारडम आज भी कायम है।
विज्ञापन
5 of 6
Zayed Khan
- फोटो : file photo
जायद खान
एक ओर जहां खान तिकड़ी सुपरहिट है तो वहीं कई खान ऐसे हैं जो सुपरफ्लॉप रहे हैं। इन्हीं में एक हैं जायद खान। एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन इंडस्ट्री में वो नाम नहीं कमा पाए। उन्होंने 2003 में आई फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने वादा, दस, शादी नं. वन, कैश, स्पीड और तेज सहित अन्य फिल्मों में काम किया है जो कि सुपरफ्लॉप रही हैं।
उदय चोपड़ा
फिल्मी दुनिया से गायब एक्टर उदय चोपड़ा को तो अब पहचान पाना भी मुश्किल है। उदय 46 साल के हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं। साल 2000 में रिलीज शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें' से यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन उदय चोपड़ा का करियर छलांगें नहीं मार पाया। उदय चोपड़ा धूम सीरीज की तीनों फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।