फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों से चर्चित हुईं बाल अदाकारा जायरा वसीम (Zaira wasim) ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। फेसबुक पर लिखी एक लंबी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि अपने धर्म और अल्लाह के लिए ये फैसला ले रही हैं। जायरा वसीम का यह फैसला बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला है। लोगों का मानना है कि कोई भी धर्म आपको अपनी कला से दूर रहने को नहीं कहता। क्योंकि बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो फिल्मों में एक्टिंग से नाम कमा रहे हैं।