फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी थाईलैंड में मना रहे हनीमून, नई तस्वीरें आईं सामने

Tue, 02 Jul 2019 02:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajeev sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने एक्ट्रेस चारू असोपा से 16 जून को शादी की थी । शादी की सभी रस्में गोवा से हुईं । अब चारू और राजीव थाईलैंड में अपना मिनी हनीमून मना रहे हैं । राजीव और चारू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन नई तस्वीरों में दोनों स्विमिंग पूल में एंज्वॉय करते नजर आए । 
विज्ञापन

2 of 5
rajeev sen - फोटो : social media
एक फोटो में चारू मिनी स्कर्ट पहने दिखीं । वहीं हाथों में चूड़ा ये बता रहा है कि उनकी नई-नई शादी हुई है । इससे पहले भी दोनों की हनीमून की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इसको लेकर दोनों को ट्रोल भी किया गया । एक यूजर नेे लिखा- 'यह बेहद वाहियात है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'क्या आपको पता है कि बाघों के साथ किस हद तक क्रूरता की जाती है?उन्हें नशीली दवाएं दी जाती हैं। चिड़ियाघर में ऐसी चीजें कर उन्हें बढ़ावा ना दें। सेलेब्रिटीज के ट्रेंड को आम लोग भी फॉलो करते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
charu asopa - फोटो : social media
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या शर्म बची है? जानवरों के साथ इस क्रूरता के लिए। काश इस वक्त बाघ जग जाता।' बता दें कि 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। 

4 of 5
rajeev charu - फोटो : social media
राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajeev charu - फोटो : social media
राजीव दुबई में ही रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले ही राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी का एक शोरूम रेने नाम से खोला है। रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं। राजीव को कई बार फैशन शो में रैंप वॉक करते भी देखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें