फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड छोड़ने के एलान के बाद प्रियंका-फरहान के साथ दिखीं जायरा वसीम, यूजर्स ने किया ट्रोल

Sun, 08 Sep 2019 02:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। 13 सितंबर को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में इसका प्रीमियर है। शोनाली बोस के निर्देशन में बनी 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। इस मौके पर प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की जिसे देख यूजर्स भी हैरान रह गए। दरअसल, तस्वीर में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं। प्रियंका ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा उससे जाहिर है वो प्रीमियर के दौरान मौजूद रहेंगी। उन्होंने जायरा वसीम को टैग भी किया है।  
विज्ञापन

2 of 5
द स्काई इज पिंक - फोटो : Twitter
कुछ समय पहले ही जायरा बॉलीवुड छोड़ने की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। जायरा ने पोस्ट लिखकर बताया था कि वो फिल्मों की वजह से इस्लाम से दूर जा रही हैं इस वजह से उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया है। अब जब प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट लिखा तो ऐसा लग रहा है कि जायरा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन कर सकती हैं। प्रियंका के साथ जायरा की ये तस्वीर देख सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
zaira wasim - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- 'आपको तो इस्लाम की तरफ जाना था... बॉलीवुड अलग कर रहा था फिर यहां क्या कर रही हैं?' एक यूजर ने लिखा कि 'फिल्म इंडस्ट्री आपने छोड़ दी ना?'

4 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
एक अन्य ने लिखा कि 'मुझे लगता है कि प्रियंका जोपड़ा के बगल में जो खड़ी है उन्होंने अपने धर्म की वजह से इंडस्ट्री छोड़ दी। ऐसे में वो बीच पर पहने जाने वाले कपड़े पहनकर वो क्या कर रही है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zaira Wasim - फोटो : Twitter
इससे पहले जायरा वसीम ने एक पोस्ट में लिखा था-  '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है। अभिनेत्री बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें