फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंशाअल्लाह' के दोबारा शुरू होने की अफवाहों पर भंसाली ने लगाया विराम, आलिया के साथ बनाएंगे बायोपिक

Sun, 08 Sep 2019 01:36 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali - फोटो : social media
फिल्म 'इंशाअल्लाह' के शाहरुख खान या किसी दूसरे सितारे के साथ फिर से बनने की उम्मीद लगाए बैठे सिनेमा के शौकीनों की ये उम्मीद पूरी होने नहीं जा रही है। 'इंशाअल्लाह' किसी दूसरे सितारे के साथ बनाने का निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली का कोई इरादा नहीं है। भंसाली के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक 'इंशाअल्लाह' के बंद होने के बाद वह आलिया भट्ट के साथ एक फिल्म की योजना जरूर बना रहे हैं, लेकिन ये फिल्म एक बायोपिक होगी।
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ 'इंशाअल्लाह' बनाने के लिए भंसाली की प्रोडक्शन कंपनी ने काफी मेहनत की थी। इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर पैसा भी काफी खर्च हुआ है। इसी के चलते लोग अनुमान लगाते रहे हैं कि भंसाली शायद 'इंशाअल्लाह' बंद न करें और किसी दूसरे हीरो के साथ इसे फिर से शुरू कर लें। इसके लिए कहानी में कुछ बदलाव किए जाने की भी चर्चाएं हो रही हैं। अमर उजाला ने इस बारे में तफ्तीश की तो पता चला कि भंसाली ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रहे।
विज्ञापन

3 of 4
Sanjay leela bhansali - फोटो : file photo
इसी तफ्तीश के दौरान एक नई जानकारी भी सामने आई। सूत्र बताते हैं कि 'इंशाअल्लाह' बंद होने के बाद से आलिया भट्ट की चुप्पी के पीछे भी यही वजह है। भंसाली और आलिया की इस बीच काफी बातें और मुलाकातें हुई हैं और दोनों के बीच एक नई कहानी पर काम करने की रजामंदी भी बन गई है। ये कहानी मुंबई की झोपड़पट्टियों में पली बढ़ी एक लड़की के संघर्ष की कहानी है जो अपने दमखम के बूते कामयाबी पाती है और मशहूर हो जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
Sanjay Leela Bhansali
भंसाली की इस बायोपिक के लिए कहानी पूरी हो चुकी है और अब इसकी पटकथा पर काम शुरू हो चुका है। भंसाली किसी भी सूरत में आलिया भट्ट को लेकर एक फिल्म जरूर बनाना चाहते हैं क्योंकि 'इंशाअल्लाह' के लिए आलिया ने अपने अगले एक साल की तमाम तारीखें ब्लॉक कर दी थीं। आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ बन रही 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा अपने पिता महेश भट्ट की 'सड़क 2', करण जौहर की तख्त और दिव्यांत पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक में काम कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें