zaira wasim
- फोटो : instagram
क्या कहा जायरा ने
पाँच साल पहले मैंने एक फैसला किया था, जिसने हमेशा के लिए मेरा जीवन बदल दिया था। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा और इससे मेरे लिए अपार लोकप्रियता के दरवाजे खुले। मुझे कामयाबी की तरह पेश किया गया और अक्सर युवाओं के लिए रोल मॉडल बताया जाने लगा। हालांकि मैं कभी ये नहीं करना चाहती थी और ऐसा नहीं बनना चाहती थी। इस क्षेत्र ने मुझे बहुत प्यार, सहयोग और तारीफ़ें दी हैं लेकिन ये मुझे गुमराही के रास्ते पर भी ले आया है। मेरे धर्म के साथ मेरा रिश्ता खतरे में आ गया। कुरान के महान और आलौकिक ज्ञान में मुझे शांति और संतोष मिला। मैंने अपनी स्वयं की आस्तिकता को महत्व देने के बजाय अपनी सहायता और मार्गदर्शन के लिए अल्लाह की दया पर और अधिक भरोसा करना शुरू कर किया। इसलिए आज मैं अपने इस फ़ैसले पर पहुंची और मैं अधिकारिक तौर पर इस क्षेत्र से अलग होने की घोषणा करती हूं।