फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डियों के हमले को अल्लाह का कहर बताकर ट्रोल हुईं जायरा वसीम, डिलीट किया ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट

Fri, 29 May 2020 11:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जायरा वसीम - फोटो : Social Media
फिल्मों से संन्यास ले चुकीं पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने भारत में टिड्डियों के हमले को चेतवनी और इंसान के कर्मों का फल बताया था। उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने जमकर जायरा को ट्रोल किया था। बाद में उन्होंने अपने इस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया था। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जायरा वसीम का ट्वीट - फोटो : Twitter
दरअसल 27 मई को जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए लिखा था कि टिड्डियों का कहर और अन्य आपदाएं जो भी हाल फिलहाल में देखने को मिली हैं वह सब इंसान के बुरे कर्मों का फल है। उन्होंने टिड्डियों के हमले की तुलना अल्लाह के कहर से कर दी थी।



 
विज्ञापन

3 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
ये ट्वीट करते ही जायरा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। एक Aapka Apna Sam नाम के यूजर ने जायरा को ट्रोल करते हुए ट्वीट किया था, 'ट्वीट करना इस्लाम में हराम है...' वहीं Somnath नाम के यूजर ने लिखा, 'एक सांप ने कैसे जहर फैलाया और भाग गया इसके लिए क्लासिक उदाहरण हैं जायरा वसीम'। 
 
 

4 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
लोगों के लगातार ट्रोल करने की वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद जायरा वसीम ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया। और कुछ समय बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिलीट कर दिया।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जायरा वसीम - फोटो : Twitter
बता दें कि साल 2019 में जायरा वसीम ने एक्टिंग छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा था कि मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। एक्टिंग मुझे मेरे ईमान से दूर कर रही है। जायरा ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म दंगल से की थी और उनकी आखिरी फिल्म प्रियंका चोपड़ा के साथ द स्काई इज पिंक थी।

काम की तलाश में लखनऊ से मुंबई आए थे योगेश, इस फिल्म से शुरू किया था फिल्मी सफर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें