कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे जहीर खान और सागरिका घाटगे इन दिनों मालदीव में हनीमून पर हैं। मालदीव में दोनों काफी मस्ती कर रहे हैं और सागरिका लगातार वहां से अपनी और जहीर की तस्वीरें भी शेयर कर रही है, लेकिन उनकी हालिया तस्वीर पर काफी बोल्ड कमेंट्स आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सागरिका और जहीर देश के तो बाहर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सागरिका लगातार ऐक्टिव हैं। वह मालदीव से कई तस्वीरें साझा कर रही है। सागरिका ने अपने बेड से एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, 'सुबह की रोशनी लेते हुए।' इस तस्वीर पर ढेरों कमेंट आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
इसी तस्वीर पर एक यूजर ने कुछ आपत्तिजनक कमेंट भी किया। हालांकि दोनों के फैंस ने ऐसे कमेंट का जवाब सटीक जवाब भी दिया। दो अन्य यूजर्स ने कमेंट करने वाले यूजर को रिप्लाई किया कि ऐसे ही सवाल आप अपनी मां और बहन से पूछना।
पढ़ें: बेहद BOLD लुक में दिखीं सागरिका, जहीर की HONEYMOON तस्वीरें LEAK
4 of 5
जहीर-सागरिका
- फोटो : twitter
बता दें कि सागरिका ने अपने हनीमून की कुछ और तस्वीरें भी साझा की है। एक अन्य तस्वीर में जहीर और सागरिका डाइविंग का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। सागरिका ने इसके अलावा भी कई तस्वीरे साझा की हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी सागरिका ने जहीर की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें जहीर समुद्र किनारे नेट्स पर लेटे नजर आ रहे थे। इस तस्वीर पर सानिया मिर्जा ने चुटकी लेते हुए कमेंट लिखा, 'लग रहा है कि ये अकेले ही हनीमून मना रहे हैं।'
पढ़ें: जहीर खान के हनीमून की ताजा तस्वीरें वायरल, सागारिका का लुक बेहद BOLD