फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिरंगी' की एक हफ्ते की कमाई, 'फुकरे रिटर्न्स' की झोली में एक दिन में आई

Sat, 09 Dec 2017 03:24 PM IST
amarujala.com-Presented By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
फुकरे
पुलकित सम्राट स्टारर फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले दिन ही 'फुकरे रिटर्न्स' ने 8.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस धमाकेदार शुरुआत से ऐसा लग रहा है कि फिल्‍म अच्छी कमाई करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
फुकरे रिटर्न्स - फोटो : SOCIAL MEDIA
वहीं इससे पहले रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। बता दें कि साल 2013 में 'फुकरे रिटर्न्स' का प्रीक्वल 'फुकरे' आया था। जो सुपरहिट फिल्म रही थी। हालांकि 'फुकरे' की पहले दिन की कमाई सिर्फ 2.62 करोड़ थी। एक हफ्ता खत्म होते-होते फिल्म ने 9.82 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
  And the Fukreys RETURN with a BIG BANG... #FukreyReturns has an OUTSTANDING Day 1... Fri ₹ 8.10 cr. India biz.#Fukrey [2013] had collected...
Day 1: ₹ 2.62 cr
Opening weekend: ₹ 9.82 cr
Week 1: ₹ 18.42 cr
Lifetime: ₹ 36.5 cr
India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) December 9, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
Fukrey Returns
फिल्म की टोटल कमाई 36.5 करोड़ रुपए हुई थी। वहीं 'फुकरे रिटर्न्स' ने एक दिन में ही 8 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। पिछले कुछ हफ्तों से कोई भी अच्छी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसलिए 'फुकरे रिटर्न्स' को इसका भी फायदा मिला है। 

पढ़ें- Bigg Boss 11: मां ने खोला राज, दो दिन पहले क्यों टूट गई थी शिल्पा की शादी, चली गई थीं डिप्रेशन में

4 of 5
Fukrey Returns
बता दें कि क्रिटिक्स ने 'फुकरे रिटर्न्स' को अच्छे रिव्यूज नहीं दिए हैं। इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल, मंजू सिंह, रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, विशाखा सिंह, प्रिया आनंद और राजीव गुप्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

पढ़ें- पहली फिल्म से सुपरहिट कपिल को 'फिरंगी' के कलेक्‍शन ने रुलाया, 30 करोड़ के नुकसान से डिप्रेशन में
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fukrey Returns
फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ है और इसे 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। पिछले कई हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी फिल्मों का अकाल पड़ा हुआ है। ऐसे में ये कॉमेडी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में कामयाब हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें