फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागरिका से पहले इस हीरोइन के साथ प्यार की कसमें खा चुके हैं जहीर खान, होते होते रह गई थी शादी

Wed, 26 Apr 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
जहीर खान
आज जहीर खान सागरिका घटगे के साथ सगाई करने के बाद अपनी जिंदगी के नए सफर पर निकल चुके हैं। उनकी जिंदगी की नई पारी की शुरूआत होने वाली है। लेकिन एक वक्त था जब वो एक्ट्रेस ईशा शरवानी के प्यार में बुरी तरह पागल थे।

जिस खिलाड़ी के पीछे लाखों लड़कियां पागल थीं उस खिलाड़ी का दिल ईशा पर आया और पहली नजर में ही वो उनका दीवाना हो गया।

ये भी पढे़ं - किसी फिल्म से कम नहीं है जहीर खान और सागरिका की लव स्टोरी
 
विज्ञापन

2 of 5
जहीर खान, ईशा शरवानी
जहीर खान और ईशा शरवानी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। दोनों को अक्सर साथ में घूमते हुए देखा जाता था। 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी भी खबरें आईं कि जहीर खान और ईशा शादी कर लेंगे, लेकिन फिर दोनों के ब्रेक-अप ने फैंस को चौंका दिया।
विज्ञापन

3 of 5
जहीर खान, ईशा शरवानी
तकरीबन 8 साल लंबे अफेयर के इस तरह खत्म होने से ईशा बेहद दुखी हुईं। ईशा आज भी जहीर को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं, लेकिन ब्रेक-अप के बारे में बात करने से वो हमेशा ही बचती हैं।

4 of 5
जहीर खान, वीजे रमोना एरेना
ईशा के अलावा जहीर खान का नाम वीजे रमोना एरेना के साथ भी जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर खान को रमोना एरेना के साथ एक शॉपिंग मॉल में बांहों में बांहे डाले घूमते हुए भी देखा गया।

लेकिन दोनों का अफेयर ज्यादा लंबा नहीं चला।

ये भी पढे़ं - शाहरुख से थी अच्छी 'ट्यूनिंग', फिर जहीर के दिल में उतर गईं सागरिका घटगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जहीर खान, सागरिका घटगे
और अब जहीर खान सागरिका घटगे के साथ अपने नए सफर पर निकल चुके हैं। दोनों की मुलाकात अंगद बेदी के जरिए हुई थी और पहली मुलाकात में ही वो एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

ये भी पढे़ं - PHOTOS: बोल्डनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं जहीर खान की मंगेतर सागरिका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें