फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेजल कीच से आशीष नेहरा ने खुलेआम की ऐसी हरकत, युवराज ने कर दी पत्नी से शिकायत

Sat, 02 Mar 2019 10:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media
क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस हेजल कीच 32 साल की हो गई हैं। 28 फरवरी को उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके को स्पेशल बनाने के लिए युवराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने एक नाइट पार्टी का आयोजन किया जिसमें करीबी दोस्त शामिल हुए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media
युवराज की इस पार्टी में उनके खास दोस्त हरभजन सिंह, गीता बसरा, आशीष नेहरा, जहीर खान, अजीत अगरकर, एक्टर आशीष चौधरी और टीवी एंकर गौरव कपूर जैसे सेलिब्रिटीज मौजूद रहे। पत्नी के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media
शेयर किए गए वीडियो में सभी लोग एक-एक करके हेजल को केक खिलाते हैं। इसी बीच आशीष नेहरा, हेजल के गाल पर केक लगाने की कोशिश करते हैं। पहले तो वो मना करती हैं लेकिन बाद में नेहरा, हेजल के गाल पर थोड़ा सा केक लगाते हैं। नेहरा के ऐसा करने पर हेजल भी नहीं रुकने वाली थीं वो भी रिटर्न केक लगा देती हैं। 

4 of 6
yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media
आशीष नेहरा के ऐसा करने पर युवराज सिंह इंस्टाग्राम पर नेहरा की पत्नी रुश्मा नेहरा को टैग करते हुए लिखते हैं कि 'देखिए आपके पति ने मेरी पत्नी के चेहरे को क्या कर दिया।'
विज्ञापन

5 of 6
Hazel Keech - फोटो : Instagram
हेजल ने हाल ही में खुलासा किया था कि वो लंबे समय तक डिप्रेशन की शिकार रहीं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 'मेरी यह तस्वीर ऐसे समय की है जब मैं पूरे दिन भूखी रहा करती थी, भूखे रहने की वजह थी कि मैं पतली  होना चाहती थी, मैं फिर भी लोगों से हंस कर मिला करती थी, मैंने उस दौरान अपनी सभी तकलीफों को छिपाने की भी कोशिश की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hazel keech
गौरतलब है कि हेजल भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल हैं। साल 2016 में क्रिकेटर युवराज सिंह संग शादी रचाई थी। हेजल को सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी देखा गया था। फिल्म में वह एक छोटे से रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म मैक्सिमम में एक आइटम नंबर भी किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें