फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हीरोपंती' दिखाकर फेल हुए टाइगर 'बागी' बनते ही सुपरहिट, बर्थडे पर देखिये स्टारकिड की ये 5 फिल्में

Sat, 02 Mar 2019 09:53 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tiger and krishna shroff - फोटो : file photo
बॉलीवुड के रोमांटिक और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ का आज बर्थ डे है। टाइगर अपने डांस और शानदार फिटनेस की वजह से बड़ों से लेकर बच्चों तक के चहेते स्टार हैं। 2 मार्च, 1990 को जैकी श्रॉफ और आयशा के घर जन्मे टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। टाइगर के बर्थ-डे पर पढ़िए उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों के किस्से, जिनके लिए श्रॉफ ने एक कर दिए रात और दिन....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : file photo
हीरोपंती
साल 2014 में आई 'हीरोपंती' में टाइगर बबलू के रोल में जबरदस्त दिखे। इस फिल्म में टाइगर के डांस ने युवाओं का दिल जीत लिया। जिस कारण टाइगर अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गए। हीरोपंती के लिए स्टार ने गिल्ड, लाइफ ओके स्क्रीन और आइफा अवार्ड जीता।  
विज्ञापन

3 of 6
Tiger Shroff - फोटो : file photo
बागी
साल 2016 में आई 'बागी' फिल्म से टाइगर एक बार अपने डांस और एक्शन से सबका दिल जीत लिया। बाकी में श्रद्धा कपूर के अपोजिट टाइगर नजर आए थे। टाइगर न तो शराब पीते हैं और न ही सिगरेट। टाइगर श्रॉफ आमिर खान को ट्रेनिंग दे चुके हैं। फिल्म 'धूम-3' की शूटिंग के दौरान, टाइगर ने आमिर की बॉडी बनाने में उनकी हेल्प की थी।
 

4 of 6
Tiger Shroff - फोटो : IANS
फ़्लाइंग जट्ट
2016 में आई रेमो डीसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' में टाइगर ने कॉमेडी के साथ जबरदस्त एक्शन सीन भी करके दिखाए। फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया, जबकि जैकलिन फर्नांडीस ने श्रॉफ की प्रेमिका का किरदार निभाया। हालांकि ये फिल्म टाइगर की पिछली दो फिल्मों से कमजोर साबित हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
tiger shroff - फोटो : file photo
मुन्ना माइकल
2017 में सब्बीर खान के डायरेक्शन में बनी एक्शन-डांस फिल्म 'मुन्ना माइकल' से टाइगर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन आई। इस फिल्म में टाइगर नवाजुद्दीन को डांस सिखाते देखे गए। हालांकि इस फिल्म में एक्टिंग के मामले में नवाज टाइगर से काफी बेहतर दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tiger Shroff - फोटो : file photo
बागी-2
बागी सीरीज की दूसरी फिल्म 'बागी-2' पिछले साल रिलीज हुई। टाइगर की ये फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी मुख्य किरदार में थे जबकि इनके अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, प्रतीक बब्बर और मनोज बाजपेयी भी बड़े किरदार में दिखे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने दो सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। बता दें कि टाइगर इन दिनों अपनी फिल्म 'रैंबो फर्स्ट ब्लड' की तैयारी कर रहे हैं। इसमें टाइगर सिल्वेस्टर स्टेलॉन के लुक में दिखेंगे और इसके लिए दमदार बॉडी बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें