वर्ल्ड कप 2019 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने संन्यास की घोषणा की है। उनके संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट प्रेमी काफी निराश हैं। क्रिकेट के अलावा युवराज सिंह अपने लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। वह 2016 में ब्रिटिश-मॉरीशियन मूल की एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले युवराज और हेजल का अफेयर लंबे समय तक चला था। वहीं केवल युवराज सिंह ही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे कई खिलाड़ी रह चुके हैं जो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर होने की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं। हम आपको ऐसे ही 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का दिल चुराने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
2 of 6
jasprit bumrah, raashi khanna
- फोटो : file photo
भारतीय टीम के सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रह चुके है। राशि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने जिल, हाइपर, बंगाल टाइगर, शिवम और सन ऑफ सथ्यमूर्ति-2 में काम किया है। बॉलीवुड में राशि फिल्म 'मद्रास कैफे' में जॉन अब्राहम के साथ नजर आ चुकी हैं। राशि क्रिकेट बहुत पसंद करती हैं वह टीम इंडिया का कोई मैच देखना नहीं भूलती क्योंकि उन्हें गेंदबाद जसप्रीत बुमराह का खेल बहुत पसंद आता है। राशि खासकर मैच सिर्फ जसप्रीत बुमराह के लिए ही देखती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
anushka virat
- फोटो : file photo
साल की सबसे चर्चित जोड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी के आलीशान रिजॉर्ट में 11 दिसंबर को शादी की। साल 2013 में अनुष्का और विराट की मुलाकात एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान हुई, जो आगे चलकर गहरी दोस्ती और फिर रिलेशनशिप में बदल गई। हालांकि कई बार दोनों के बीच अलगाव की खबरें भी आईं लेकिन फिर दोनों साथ खड़े नजर आए।
4 of 6
जहीर खान, सागरिका घाटगे
- फोटो : file photo
क्रिकेटर जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से 23 नवंबर 2017 को रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। दोनों ने इस इवेंट को सीक्रेट रखा। इससे पहले इसी साल अप्रैल में इस कपल ने गुपचुप सगाई भी की थी। जहीर की कोर्ट मैरिज में उनके पुराने साथी क्रिकेटर आशीष नेहरा वाइफ रुश्मा के साथ शामिल हुए। इससे पहले जहीर खान कई साल तक एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों आईसीसी वर्ल्ड कप-2011 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
harbhajan singh and geeta basra
- फोटो : file photo
2015 में बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और हरभजन सिंह ने अफेयर के बाद अक्टूबर में शादी कर ली। बाद में जुलाई, 2016 में गीता बसरा ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम ‘हिनाया’ रखा।
क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की बात ना हो ऐसे कैसे हो सकता है। पटौदी अपने समय में क्रिकेट के हीरो माने जाते थे। मंसूर का दिल आया डिंपल गर्ल शर्मिला टेगौर पर। दोनों ने ऐसे समय में शादी की जब धर्म तो दूर लव मैरिज भी सोचना बड़ी बात थी। दोनों ने शादी ही नहीं की बल्कि ताउम्र एक साथ रहे।