फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की इस एक्ट्रेस पर आया था युवराज सिंह का दिल, फेसबुक से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Mon, 10 Jun 2019 03:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media
युवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान युवराज सिंह काफी इमोशनल हो गए। इस दौरान उनकी मां शबनम और पत्नी हेजल कीच भी मौजूद रहीं। खेल के अलावा युवराज सिंह अपनी लव स्टोरी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। आगे की स्लाइड में देखिए युवराज और हेजल की लव स्टोरी कैसे शुरू हुईं।
विज्ञापन

2 of 6
yuvraj singh and hazel keech - फोटो : social media
हेजल कीच का प्यार पाने के पीछे युवराज का क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि 3 साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लग सकती है, लेकिन बिल्कुल सच है। युवराज सिंह 3 साल तक लगातार कोशिश करते रहे कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
yuvraj singh and hazel keech - फोटो : social media
ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं। 3 साल तक यही चलता रहा लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। युवराज फेसबुक पर हेजल का फ्रेंड बनने में कामयाब हुए हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली।

4 of 6
yuvraj singh and hazel keech - फोटो : social media
युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी। उसके बाद शुरू हुआ बातों का सिलसिला। फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट संभव हो सकी। कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया, जब दोनों कॉफी डेट पर गए। 
विज्ञापन

5 of 6
yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media
वहीं, इस बारे में हेजल का कहना है कि 'लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया।' बता दें कि दोनों 30 नवंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yuvraj-Hazel - फोटो : social media
गौरतलब है कि हेजल भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल हैं। हेजल को सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी देखा गया था। फिल्म में वह एक छोटे से यादगार रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म मैक्जिमम में एक आइटम नंबर भी किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें