फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप जीतने के लिए रणवीर को मिला दीपिका का साथ, शादी के बाद पहली बार करेंगे ऐसा काम

Mon, 10 Jun 2019 02:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika, ranveer - फोटो : social media
इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के बुखार के बीच हो रही फिल्म '83' की शूटिंग के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लंदन पहुंच गई हैं। दीपिका ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि वह इस फिल्म में अपने रीयल लाइफ पति की रील लाइफ पत्नी का भी किरदार करने जा रही हैं। शादी के बाद रणवीर और दीपिका की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें वह एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मशहूर क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी के किरदार में दिखेंगी। फिल्म '83' भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप विजय पर बन रही है, जिसके कप्तान कपिल देव थे। फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh, sachin tendulkar - फोटो : social media
देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म '83' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। रणवीर सिंह और इसके निर्देशक कबीर खान की यह पहली बहुभाषी फिल्म होगी। हाल ही में रणवीर सिंह इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। कार्यक्रम में सचिन के अलावा क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स, और वसीम अकरम पहुंचे। 

4 of 5
ranveer singh - फोटो : file photo
तीनों ने एक बैट पर साइन किया। इस बैट की बोली लगनी शुरू हुई तो रणवीर सिंह ने सबसे ज्यादा कीमत देकर इसे 2000 पाउंड यानी करीब 1.75 लाख रुपए में खरीदा। फिल्म 83 से रणवीर सिंह का लुक पिछले दिनों सामने आया था जिसमें वो हूबहू कपिल देव जैसे नजर आए थे। पिछले दिनों फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा हुआ था। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस बीच रणवीर सिंह के अगली फिल्म का खुलासा हो गया है। इस साल के लोकसभा चुनाव में गुजरात के नरेंद्र मोदी का डंका बच चुका है। रणवीर ने भी जो नया किरदार अपनी अगली फिल्म के लिए चुना है, उसकी पृष्ठभूमि गुजरात की है। संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में गुजराती राम रजाडी के किरदार में धूम मचा चुके रणवीर अब जयेश भाई बनने जा रहे हैं और वह भी जोरदार। रणवीर की नई फिल्म का नाम है, 'जयेश भाई जोरदार।' इस फिल्म की शूटिंग वह अक्टूबर से शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें