फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Taneja: यूट्यूबर गौरव तनेजा को मिली जमानत, मेट्रो स्टेशन पर फैंस संग जन्मदिन मनाने पर हुए थे गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2022 06:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गौरव तनेजा - फोटो : सोशल मीडिया
फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट को जमानत मिल गई है। यूट्यूबर को शनिवार शाम नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गौरव तनेजा अपनी पत्नी के साथ नोएडा के सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। इस दौरान वहां उनके सैकड़ों फैंस भी पहुंच गए, जिस वजह से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस में मौके पर पहुंचकर हालात संभले और गौरव तनेजा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

2 of 4
गौरव तनेजा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी ने फैंस के साथ उनका जन्मदिन मनाने की तैयारी की थी। इसके लिए उन्होंने गौरव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि वो फैंस के साथ मेट्रो स्टेशन पर जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में मेट्रो स्टेशन के बाहर और अंदर भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी मच गई, जिस वजह से यात्रियों के साथ ही मेट्रो स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं पूरी सड़क पर जाम लग गया। इस सबकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस गौरव तनेजा को हिरासत में ले गए थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
गौरव तनेजा, रितु राठी - फोटो : सोशल मीडिया
रितु राठी ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्होंने गौरव के जन्मदिन मनाने के लिए पूरी मेट्रो बुक की है। वह दोपहर 1:30 बजे फैंस से नोएडा 51 मेट्रो पर मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि हम एनएमआरसी के जरिए दी गई मेट्रो की क्षमता के सीमित रहेंगे, लेकिन आप सभी से मिलेंगे जरूर। गौरव और रितु के आने की जानकारी मिलने के बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और हालात बेकाबू हो गए।
विज्ञापन

4 of 4
गौरव तनेजा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गौरव तनेजा पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगा था और धारा 188 के तहत उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। नोएडा सेक्टर 49 पुलिस ने गौरव तनेजा को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया। हालांकि देर रात गौरव तनेजे को जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की जांच अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें