स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारों हैं, जो अभी युवा हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इसमें सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी शामिल हैं। आज हम आपको रूबरू कराते हैं फिल्मी दुनिया के कुछ ऐसे युवा चेहरों से जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर अपना नाम बनाया और आज कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।
राजकुमार राव
राजकुमार राव फिल्मी दुनिया के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। राजकुमार राव फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और धमाल मचा दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ से की थी। इसके बाद राजकुमार राव ने ‘रागिनी एमएमएस’, ‘शैतान’,’ काय पो चे’, ‘शाहिद’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों से अपना अलग मुकाम बना लिया।